पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
कांडी थाना क्षेत्र के सोहगाड़ा गांव निवासी सह पूर्व मुखिया रामप्रसाद राम 65 वर्ष शुक्रवार की दोपहर से लापता हैं। जानकारी देते हुये रामप्रसाद राम के पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार की दोपहर के बाद घर में कहीं नहीं दिखे। जिसके बाद पूरा सोहगाड़ा गांव सहित आसपास के कई गांव कोयल व बारो नदी में भी खोजबीन किया गया। साथ ही सभी परिचित व रिश्तेदार के घर भी पता लगाया जा चुका है। लेकिन कुछ पता नहीं चला है।
ग्रामीणों के अनुसार वे अक्सर गांव के दक्षिण दिशा स्थित पूर्व में हुये सोहगाड़ा यज्ञ स्थल के पास जाया करते थे। जिसके चलते शनिवार की सुबह उनकी खोजबीन कोयल नदी में बराज का गेट बंद करवाकर भी किया गया। पूर्व मुखिया के अचानक गायब हो जाने से परिजन काफी चिंतित हैं।
जानकारी के अनुसार उनके तीन पुत्र हैं। जिसमें दो पुत्र इंजीनियर हैं व एक पुत्र समाजसेवा करने के लिये बराबर पंचायत स्तरीय चुनाव में भी भाग लेते हैं। एक इंजिनियर पुत्र श्री बंशीधर नगर में कार्यरत हैं। परिजनों के द्वारा जगह जगह पर उनका पोस्टर चिपका कर भी खोजबीन किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment