पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
हरिहरपूर के शिवनारायण मेहता के पुत्र शिवपूजन कुमार मेहता का जीवन ज्योत द्वारा रिम्स में त्वरित इलाज़ करवाया गया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के डूमरसोता गांव निवासी शिवनारायण मेहता के 16 वर्षीय पुत्र जो की असाध्य रोग से ग्रसित हैं जिसके इलाज के लिए खुद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने निर्देश दिया था, उसके बाद गढ़वा उपायुक्त राजेश पाठक की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था कर उचित इलाज के लिए सोमवार को रिम्स भेज दिया गया था, वहां जाने के बाद मंगलवार को सुबह उसका इलाज शुरू नहीं किया गया तथा रिम्स के डॉक्टरों के द्वारा उसके पर्ची पर 6 महीने बाद आकर इलाज कराने के लिए बताया गया ,उसके बाद उसे हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया गया ,उसने कई बार विनती की इलाज करने की गुहार लगाई पर किसी ने नहीं सुना , इस तरह की घटना जब जीवन ज्योत संस्थापक दुर्गेश सिंह को पत्रकारिता के माध्यम से मिला तो आज सुबह संपर्क नंबर 7049186430 पर कॉल करके पीडिता के भाई रोहित मेहता से संपर्क स्थापित कर जीवन ज्योत के सदस्य रांची स्थित अभिमन्यु ओझा जी को रिम्स हॉस्पिटल भेजकर आर्थिक मदद के साथ फल फ्रूट प्रदान किया गया ,तथा हॉस्पिटल में एडमिट भी करवाया गया क्योंकि यह प्रक्रिया होने तक रोहित मेहता, पंचम मेहता तथा उनका भाई जो अस्वस्थ हैं रिम्स हॉस्पिटल के बाहर ही पड़े हुए थे ,रात्रि को भी उन्होंने हॉस्पिटल में जगह नहीं मिलने के कारण बरामदे पर ही जग करके रात गुजारी ,आपको बताते चलें कि जीवन ज्योत निरंतर गरीब जरूरतमंद के लिए कार्यरत रहता है तथा जीवन ज्योत के रणबांकुरे की कहानी अभिमन्यु ओझा जैसे कई सदस्य हैं जो निरंतर एक पटकथा को लिख रहे हैं ,अभिमन्यु ओझा निरंतर जीवन ज्योत के लिए समर्पित रहते हैं उनके द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर इस परिवार को खुशियां देने का प्रयास किया गया, अभिमन्यु ओझा ने बताया कि मेरा एक एक समय महत्वपूर्ण है मगर मानवता से बढ़कर कुछ भी नहीं है जन्मदिन तो हर वर्ष मनाएंगे अगर किसी का जिंदगी बच जाए वही मेरे लिए सौभाग्य की बात है, और रही बात जीवन ज्योत की तो जीवन ज्योत निरंतर अपने कार्य के अनुरूप पहचान बनाती जा रही है क्योंकि इस स्वयंसेवी संस्था का लक्ष्य सेवा है।
Comments
Post a Comment