पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने टिप्पणी की थी. इसके बाद से ही महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना और कंगना रनौत के बीच तकरार देखने को मिल रही है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले अभिनेत्री कंगना रनौत से मिलने मुंबई में उनके आवास पर पहुंचे।
रामदास अठावले और कंगना रनौत के बीच करीब एक घंटे की मुलाकात हुई. मुलाकात के बाद रामदास अठावले ने बताया, 'कंगना रनौत से मिलने के बाद उनको मैंने बताया कि मुंबई में उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. मुंबई सबकी है. कंगना के साथ मेरी पार्टी हमेशा रहेगी. कंगना राष्ट्रवादी लड़की है।
रामदास अठावले ने कहा, 'कंगना ने बताया कि उनके दफ्तर के अंदर भी तोड़फोड़ की गई. उनके दफ्तर में फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया है. कंगना रनौत ने भारी नुकसान की बात बताई है. हालांकि कंगना को अब डरने की जरूरत नहीं है।
दफ्तर पर चला बुलडोजर
दरअसल, कंगना रनौत के पाली हिल रोड पर स्थित दफ्तर पर बुलडोजर चलाए जाने को लेकर बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार की काफी आलोचना हो रही है. इस बीच कंगना के समर्थन में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी आ चुके हैं. वहीं बुधवार को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कंगना के समर्थन में मुंबई एयरपोर्ट भी पहुंचे।
बता दें कि रामदास अठावले आरपीआई (ए) के प्रमुख हैं. साथ ही उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ एनडीए में सहयोग पार्टी है. रामदास अठावले खुद कंगना रनौत को समर्थन देने की बात कह चुके हैं. इसके बाद रामदास अठावले कंगना रनौत से मिलने पहुंचे।
उद्धव ठाकरे पर निशाना
बता दें कि बुधवार को बीएमसी ने कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे के नाम वीडियो भी बनाया था. वीडियो में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला बोला. उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कंगना ने कहा, 'आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा।
Comments
Post a Comment