पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत रपुरा गांव निवासी जयशंकर सिंह के बीस वर्षीय पुत्र काजल सिंह वज्रपात से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक काजल सिंह दोपहर में गांव के ही पेडू रजवार के साथ घर से कुछ दूर हरसइन के पेड़ के नीचे खड़ा था। इसी बीच तेज हुई वज्रपात से काजल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
जबकि पेडू रजवार को हल्का झटका लगा था। घायलावस्था में दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल गढ़वा ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद काजल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया। जबकि पेडू की हालत खतरे से बाहर बताया है। काजल सिंह आग की लपट से कमर से नीचे गंभीर रुप से झुलस गया है।
Comments
Post a Comment