पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
बियाडा स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में हादसे से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
एचपीसीएल के कर्मियों की तत्परता की सराहना की तथा अन्य आवश्यक प्राथमिकता की ओर ध्यान दिलाया- डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी, बोकारो
घायलों का ससमय प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सा कक्ष बनाने का सुझाव दिया- डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी, बोकारो
कर्मचारियों में हादसा के दौरान खतरे से बचते हुए, कारखाना और अपने साथियों की मदद करने का अभ्यस्त होता- एचपीसीएल के मुख्य डिपो प्रबंधक
बोकारो औधोगिक क्षेत्र बियाडा स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में कल दिनांक 15 सितम्बर, 2020 को हादसे से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी श्री शक्ति कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपीएफ ओसी श्री आर. के. सिंह शामिल हुए।
एचपीसीएल के कर्मियों की तत्परता की सराहना की तथा अन्य आवश्यक प्राथमिकता की ओर ध्यान दिलाया
डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी श्री शक्ति कुमार ने मॉकड्रिल में एचपीसीएल के कर्मियों की तत्परता की सराहना की तथा अन्य आवश्यक प्राथमिकता की ओर ध्यान दिलाते हुए और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एक समर्पित चिकित्सा कक्ष का प्रावधान करने का सुझाव दिया, जिसमें घायलों का ससमय प्राथमिक उपचार किया जा सके।
कर्मचारियों में हादसा के दौरान खतरे से बचते हुए, कारखाना और अपने साथियों की मदद करने का अभ्यस्त होता
एचपीसीएल के मुख्य डिपो प्रबंधक श्री मनोज कुमार मधुकर ने अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्होंने डिपो में अग्निशमन इंजन ऑटो स्टार्टिंग के बारे बताया कहा कि इस प्रकार का मॉकड्रिल हर 6 माह में आयोजित की जाती है। इससे हमारे कर्मचारियों में हादसा के दौरान खतरे से बचते हुए, कारखाना और अपने साथियों की मदद करने का अभ्यस्त होता है। उन्होंने कहा कि और बेहतर प्रशिक्षण के लिए विशेष कर्मियों को बडोदरा, गुजरात भी भेजा जाता है। जहाँ कि मॉकड्रिल भी वास्तविक हादसा प्रतीत होता है।
इस मॉकड्रिल में सुरक्षा पदाधिकारी श्री कुणाल किशोर, प्रबंधक प्रचालन श्री अजीत दास तथा श्री मुकेश कुमार, श्री आकाश, श्री प्रदीप, रेणु कुमारी, मणिदीपा नाग सहित सभी विभागों के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
Comments
Post a Comment