पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
सोमवार को सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। मगर मौसम विभाग के अनुसार आज से तीन दिनों तक झारखंड के कई जिलों में वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इसके साथ ही खेत में काम कर रहे किसानों को वज्रपात की स्थिति में मौसम विभाग ने पेड़ और खंभों से दूर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है। साथ ही, इन इलाकों में जो किसान और आम लोग एंड्रॉइड मोबाइल फोन चलाते हैं, उन्हें मौसम विभाग का दामिनी एप डाउनलोड करने की सलाह दी है।
इस एप के जरिये वज्रपात से पहले अलर्ट मोबाइल पर मिल जाता है। इससे जान और माल की हानि को बचाया जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रांची सहित आसपास के इलाके में दोपहर बाद एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। यह सामान्य के आसपास ही रहेगा।
राज्य में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा के तिलैया में 64.6 मिमी दर्ज की गई है। इसके अलावा रामगढ़ में 60 मिमी, रामगढ़ में 50 मिमी, तेनुघाट में 40 मिमी, जामताड़ा एफएमओ और हजारीबाग में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो का 24.1 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
Comments
Post a Comment