पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार वासियों को ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु को समर्पित कर दिया। बताया जाता है कि इससे खासकर मिथिलांचल वासियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। सुपौल-सरायगढ़-आसनपुर कोसी महासेतु रेलखंड पे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। 86 वर्ष बाद कोसी महासेतु पर रेल के परिचालन से कोसी वासी काफी खुश है। तो वही सुपौल-सरायगढ़-राघोपुर रेलखंड पर 2012 में मेगा ब्लॉक के बाद आज पहली बार बड़ी रेल लाइन ट्रेन का उद्घाटन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश और बिहार वासियों के लिये ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु समर्पित कर दिया है। बताया जाता है कि इससे खासकर मिथिलांचल वासियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। रेल मंत्रालय ने भी ट्वीट कर कोसी रेल महासेतु के शुभारंभ की पुष्टि की है। रेल मंत्रालय ने बताया कि कोसी रेल महासेतु के संचालन से उत्तर बिहार, नेपाल व भारत की पूर्वी अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए सीधा रेल संपर्क बहाल हो गया है। रेल मंत्रालय ने बताया कि कोसी रेल महासेतु का शुभारंभ रेलवे इनफ्रास्ट्रक्चर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बताया जाता है कि 2003-2004 में 22 किलोमीटर लंबी कोसी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिली थी। जानकारी है कि अब निर्मली और सरायगढ़ के बीच रेल संपर्क स्थापित हो जाने से क्षेत्र के लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिल जायेगा।
भारत को विश्व गुरु बनने के सपने को पूरा कर रहे हैं नरेंद्र मोदी : भाजपा
बिहार भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर बताया कि आज दिन बिहार के इतिहास में स्वर्णिम दिन साबित होने वाला है। बताया गया कि 1934 के भूकंप ने बिहार के कोसी क्षेत्र को मिथिलांचल से अलग कर दिया। उसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज फिर से जोड़ा जा रहा है। बिहार भाजपा ने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्र था। एक नरेन्द्र ने भारत को विश्व गुरु बनने का सपना देखा था। आज एक नरेन्द्र उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment