पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
चंदवारा थानाक्षेत्र के भोंडो पंचायत एवं आरागारो पंचायत के शिमाना चौराही मोड़ के समीप शनिवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई और शव छिपाने की नीयत से पास में कटे ट्रेंच में फेंक दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल के आसपास से खून से लथपथ पत्थर, पानी का बोतल, शराब का बोतल व ग्लास बरामद की गई हैं। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी संजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी शाहिद रजा ने शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं मौके पर एसआई रंजीत कुमार एवं पुलिस जवान मौजूद थे।
Comments
Post a Comment