पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
चन्दवा मे बकाया भाड़ा मांगने आऐ ट्रक मालिक और लोकल ट्रांसपोटर के बीच मारपीट ट्रांसपोटर द्वारा थाना मे कराया प्राथमिकी दर्ज
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
चंदवा शहर के कंचन नगरी स्थित हिंडाल्को के कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी मेसर्स बालाजी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के स्थानीय कार्यालय में ट्रक भाड़ा बकाया मांगने आए ट्रक मालिक कंपनी के लोकल कर्ताधर्ता रोहित अग्रवाल उर्फ जाॅनी से उलझ गये। इस दौरान गाली -गलौज करते हुए लप्पड़ - थप्पड़ से पिटाई भी कर दी। सारे मामले का फुटेज कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। कार्यालय के कर्मचारी रोहित अग्रवाल उर्फ जॉनी ने चंदवा थाना को आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि चंदवा के मोहम्मद आरिफ ,राजू अंसारी व मोहम्मद शमीम कार्यालय में घुसकर भाड़े को लेकर हमारे साथ गाली-गलौज व मारपीट किया है। चंदवा थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुटी है ।गौरतलब हो कि कंपनी द्वारा पिछले आठ माह से कोयला ढुलाई करने वाले ट्रक के मालिकों को भाड़ा नहीं दिया जा रहा है।ऐसे में रोज ट्रक मालिकों से कंपनी के लोगों की नोक झोंक भी होती है।इसी कड़ी में गुरुवार को उपरोक्त तीनों ट्रक मालिक पहुंचे।इनलोगों ने भाड़ा की मांग की।पेमेंट नहीं आने की बात रोहित ने कही।इसके बाद उनलोगों ने गाली गलौज करते हुए मार पीट की।इस बावत ट्रक मालिकों ने कहा कि यह सच है कि हमलोग ट्रक का भाड़ा मांगने गये थे ,लेकिन गाली गलौज या मार पीट नहीं की गयी है।भाड़ा नहीं मिलने के कारण हमलोग की स्थिति दयनीय हो गयी है।बताया जाता है कि इस कंपनी के मालिक सोनू अग्रवाल हैं तथा रांची के विष्णु अग्रवाल इसका संचालन करते हैं। रोहित चंदवा के सर्वेसर्वा हैं। ट्रक मालिकों की सोनू अग्रवाल व विष्णु अग्रवाल से कभी बात भी नहीं हो पाती।जानकारी के अनुसार कंपनी ने ट्रक मालिकों का पिछले आठ माह से का लगभग साढ़े चार करोड़ रुपया बकाया है।भुगतान की बात पर कंपनी संचालक टाल मटोल की नीति अपना रहे हैं।अगर यही स्थिति बनी रही तो कभी भी स्थिति विस्फोटक हो सकती है।
Comments
Post a Comment