पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
यूरिया खाद के लिए किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं कहीं 500 कहीं 600 की रेट में किसान दूसरी थाने से ब्लैक रेट में खाद लेने को विवश
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
पाटन थाना मैं पड़ने वाले सभी पंचायत के किसान यूरिया खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं सारे किसान का फसल यूरिया खाद की अभाव में पिछड़ रहा है वही किसान कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते रोजी रोजगार का साधन नहीं होने के कारण बेहाल है किसान का कहना है कि हम सब कर्ज लेकर खेती की है और समय पर यूरिया खाद नहीं मिलने के कारण हम लोग के की फसल बर्बाद होने के कगार पर है आदर्श ग्राम किशनपुर के पैक्स में 100 द्वारा खाद मिला है वही जनसंख्या के हिसाब से कम से कम सात से आठ सौ बोरा खाद उपलब्ध होने पर किसान को फसल में खाद डालने के लिए पुर सकता है पैक्स संचालक के द्वारा जो भी किसान खाद लेने के लिए पहुंचे उनका आधार कार्ड के द्वारा सभी को 1 बैग दिया जा रहा है किसानों का कहना है एक पैकेट खाद से हम लोगों को फसल में नहीं नहीं हो पाएगा कृषि अधिकारी के उदासीनता के कारण किसान का फसल यूरिया खाद किया भाव में नष्ट होने की कगार पर है किशनपुर पैक्स में लगभग 10..12 गांव के लोगों ने यूरिया खाद लेने के लिए जमावड़ा लगाए हुए थे जानकारी हुआ कि मात्र 100 बैग खाद आया है बहुत सारे किसान मायूस नजर आए कृषि अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी से किसानों का आग्रह है शीघ्र अति शीघ्र खाद उपलब्ध कराया जाए अन्यथा किसान का फसल बर्बाद हो जाने पर खाद उपलब्ध होने से कोई फायदा नहीं होगा।
Comments
Post a Comment