खुद को कमलनाथ का दायां हाथ बताने वाला कांग्रेस नेता, लव जिहादी, ब्लेकमेलर आरोपी के 4 नाम अतीक, समीर, सिकंदर, और गिनी खान,बरामद हुए फर्जी लेटर पेड सांसदों विधयकों के
नाबालिक लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार सतना के आरोपी सिकंदर मामले पर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौका देने वाले खुलासे किए है,, आरोपी के 4 नाम अतीक, समीर, सिकंदर, और गिनी खान सामने आए है,, देर रात पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया सनसनीखेज खुलासा में सामने आया है।
आरोपी के पास से भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय सतना सांसद गणेश सिंह विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी और सीधी सांसद रीती पाठक के फर्जी लेटर पैड मिले हैं,, 50 लाख रुपए से ज्यादा के ब्लैंक चेक भी मिले जिसमें महिलाओं के दस्तखत भी है,, आरोपी के विरुद्ध थेन में 8 अलग अलग मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए है,, एक पुलिस सोमवार को इसे कोर्ट में पेश करेगी जहां से रिमांड लेकर आरोपी से और भी पूछताछ करेगी।
नावालिक युवती से दुराचार के मामले में कांग्रेस नेता को कोलगवां थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।आरोपी , फेसबुक में दोस्ती की और फिर नावालिक युवती के साथ दुष्कृत्य किया और वीडियो बनाकर तीन साल से लगातार दैहिक शोषण करता रहा ,आरोपी समीर सिंह बनकर नाबालिग लड़की के साथ किया संपर्क किया था जबकि आरोपी का नाम मुहम्मद अली अंसारी , है , मूल नाम छिपाकर सिकंदर खान के नाम से जाना जाता है ।
मध्यप्रदेश के सतना जिले में कांग्रेस पदाधिकारी सिकंदर खान पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सख्त बयान देते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाएं मानवता पर कलंक हैं और मध्य प्रदेश में इस प्रकार की लव जिहाद की घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होंगी. सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।
लव जिहाद का नेटवर्क तोड़ना होगा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मानवता पर कलंक हैं. इस प्रकार की लव जिहाद की घटनाएं मध्यप्रदेश में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी, और सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए, और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इसके साथ ही इस लव जिहाद के नेटवर्क में कौन-कौन लोग हैं, इस मामले में भी सरकार गंभीरता से काम करेगी।
नाबालिग से बलात्कार मामले में कांग्रेस का सिकन्दर खान गिरफ्तार
आपको बता दें कि सतना जिले में पुलिस ने कांग्रेस नेता समीर सिकन्दर खान को गिरफ्तार किया है, उस पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप था. इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
लंबी है फेहरिश्त ,बड़ी है कहानी
शहर के चर्चित अय्याशों की लिस्ट में शुमार सिकन्दर उर्फ समीर द्वारा शिकार बनाई गई लड़कियों – महिलाओं की सूची भी लंबी है और उससे जुड़ी कहानियां भी बड़ी हैं। शहर के तमाम लोग और सूत्र बताते हैं कि सिकन्दर ने महिलाओं और लड़कियों को ब्लैकमेल कर के ही दौलत बनाई है। कभी शटर रिपेयरिंग जैसे काम करने वाला समीर उर्फ सिकंदर यूं ही रातोरात दौलतमंद नही बना। उसने शहर के कई नामी लोगों के घरों की लड़कियों – महिलाओं को अपना शिकार बनाया है,उन सब से ब्लैकमेलिंग कर रुपये ऐंठे हैं।
बहुचर्चित गैंगरेप मामले में भी आया था रडार पर

लड़कियों – महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला यह आरोपी सिकंदर इसके पूर्व शहर के बाजार क्षेत्र से जुडी गैंगरेप की एक बहुचर्चित घटना के मामले में भी रडार पर आया था।पुलिस ने उसे संदेहियों की सूची में शामिल किया था लेकिन तब पुलिस में ही बैठे उसके रहनुमाओं ने उसकी मदद की थी। वह उस मामले से बाहर निकल आया था जबकि उस मामले में भी नशीले पदार्थों के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। पुलिस में बैठे अपने खैरख्वाहों के कारण ही शायद उसके हौसले अभी भी पुलिस के शिकंजे में फंसे होने के बावजूद इस कदर बुलंद थे कि वह मेडिकल के दौरान बैठा विक्ट्री साइन दिखाते हुए फोटो खिंचवाता रहा।
शहर के कई नामी घरानों की लड़कियां – महिलाएं बन चुकी हैं शिकार
बाजार क्षेत्र के कई व्यापारी घरानों की लड़कियों को इसने ब्लैकमेल किया है। एक नामी ट्रांसपोर्ट कारोबारी से इसने 50 लाख वसूले थे तो बाजार के एक ही घर की दो लड़कियों को इस हद तक शोषण के शिकार बनाया कि उन्हें पुरुषों से नफरत सी ही हो गई। शहर के एक समीपी गांव की एक लड़की भी कुछ दिनों पहले मोटी रकम के एवज में सिकंदर के चंगुल से मुक्त हो पाई थी। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले एक प्रशासनिक अधिकारी की बेटी को अपने शिकंजे में फंसा कर भी सिकंदर ने लगभग 90 लाख रुपये की मोटी रकम वसूली थी। सूत्र बताते हैं कि इसी के बाद से इस अय्याश ने शान – शौकत की जिंदगी जीना शुरू कर दिया था। उसने ब्लैकमेलिंग को ही अपना मूल धंधा बना लिया था।

एमपी के सतना से कथित कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सिकंदर की गिरफ्तारी एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर हुई है। आरोपी समीर खान उर्फ सिंकदर ने फेसबुक पर लड़की से दोस्ती की थी। फिर फॉर्म हाउस पर बुला कर उसका रेप किया था। वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर रहा था। समीर के कई कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीर है।
साथ ही वह में शहर बड़े नेताओं के साथ अपनी होर्डिंग भी लगवाता था। समीर की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने उससे कन्नी काट लिया है। कांग्रेस ने कहा है कि तस्वीर बहुत लोग खींचवाते हैं। वह पार्टी का सदस्य नहीं है। लेकिन समीर के बारे में जो खुलासे हो रहे हैं, उससे सभी लोग सन्न हैं। स्थानीय अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सिकंदर महिलाओं का अश्लील वीडियो बनवाकर उन्हें पोर्न साइट्स पर डालता था। रविवार को सिकंदर के खिलाफ 4-4 अलग एफआईआर दर्ज हुई है।

Comments
Post a Comment