पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
राजधानी रांची के रातू में छात्रा से 3 नाबालिग समेत 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि छात्रा मोबाइल पर गाना सुनते हुए खेत की तरफ जा रही थी। तभी पहले से ताक में बैठे एक लड़के ने उसे जबरन खींच लिया। छात्रा ने शोर मचाकर उससे पीछा छुड़ाना चाहा तो 3 और लड़के मौके पर पहुंच गए और फिर सभी ने बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान चारों लड़कों ने छात्रा के साथ मारपीट भी की। हालांकि छात्रा ने हार नहीं मानी और फिर से शोर मचा दिया, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा मोबाइल में गाना सुनते हुए खेत की तरफ गई थी। इसी बीच मुंडा टोली के एक नाबालिग ने उसे पकड़ लिया। छात्रा अपने बचाव में आवाज लगाती तब तक अचानक प्रदुम महतो व दो अन्य नाबालिग युवक भी वहां पहुंच गए। चारों ने मिलकर छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के दौरान नाबालिग छात्रा का हाथ कपड़ा से बांध कर मारपीट भी की गई। साथ ही घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
आरोपियों में 3 नाबालिग बताए जा रहे हैं, जबकि एक बालिग है, जिसका नाम प्रदुम महतो बताया जा रहा है। बाद में छात्रा ने घर जाकर अपने परिजनों को सारी आपबीती बतायी। इसके बाद परिजनों के सहयोग से रातू थाने में 4 लड़कों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। अच्छी बात ये रही कि पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए 4 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 3 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि एक को जेल भेजा गया है।
नियम के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों और पीड़ित की कोरोना जांच भी की गई। इसमें सभी निगेटिव पाए गए। नाबालिग का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप भी किया गया। अब पुलिस ज्यादा से ज्यादा सबूत जुटाकर सभी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश कर रही है ताकि फिर कोई किसी मासूम के साथ दरिंदगी करने से पहले हजार बार जरुर सोचे।
Comments
Post a Comment