पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
आज दिनांक 25/09 / 2020 समय 11:00 से 3:00 स्थान पंच मुहान चौक जैन मंदिर रोड डालटेनगंज पलामू स्थित पलामू जिला स्वर्णकार संघ का आज दूसरा दिन धरना का आयोजन किया गया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
दिनांक 25/ 09 / 2020 समय 11:00 से 3:00 स्थान पंच मुहान चौक जैन मंदिर रोड डालटेनगंज पलामू स्थित पलामू जिला स्वर्णकार संघ का आज दूसरा दिन धरना का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता पलामू जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष श्री युगल किशोर शरण जी के द्वारा किया गया । इस बैठक में स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गा जौहरी एवं पलामू जिला व्यवसाय संघ के अध्यक्ष श्री प्रभात अग्रवाल , डाल्टनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विक्रांत सिंघानिया के द्वारा समर्थन पत्र पलामू जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष श्री युगल किशोर शरण जी को दिया गया । इस बैठक में डाल्टनगंज के व्यवसाय संघ के अध्यक्ष अभय वर्मा भी उपस्थित रहे तथा समर्थन करने की घोषणा की गई । धरना शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक दूरी एवं मास्क का प्रयोग करते हुए धरना को सफल बनाई गई । इस बैठक में समाज के निम्नलिखित लोग उपस्थित हुए जो इस प्रकार हैं उपाध्यक्ष जयराम वर्मन जितेंद्र सोनी महासचिव धनंजय सोनी , सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु कौशल सोनी , कोषाध्यक्ष अनिल सोनी सलाहकार समिति के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद स्वर्णकार एवं बृजेश सोनी ,एवं कई सदस्यगण दिनेश सोनी दीनदयाल प्रसाद , संतोष गुप्ता , संतोष सोनी, पप्पू जौहरी , अमित सोनी ,सुशील सोनी, साकेत गुप्ता, नवीन सोनी ,प्रशांत सोनी ,राजकुमार प्रसाद , दीपक कुमार , रितेश सोनी सोनू सोनी पिंटू सोनी एवं स्वर्णकार संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे और इस शांतिपूर्ण दो दिवसीय धरना में समाज के सभी लोग साथ दिए उन सभी को आभार व्यक्त करते है ।
Comments
Post a Comment