
प्रयागराज के नैनी इलाके में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक ने फेक आईडी से दोस्ती की। उसके बाद जब शादी की बात की तो उसने अपना नाम इमरान खान बताया और धर्म परिवर्तन करने के बाद शादी की बात कहने लगा।
प्रयागराज,उत्तर प्रदेश के कानपुर में लव जिहाद मामला आने के बाद अब प्रयागराज की एक महिला ने स्थानीय युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है । बताया जा रहा है कि नैनी की रहनी वाली एक महिला को एक युवक ने फेस बुक पर आकाश नाम की एक फेक आईडी बना कर पहले दोस्ती की। दोस्ती होने के बाद दोनों तकरीबन 1 वर्ष तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे।
महिला जब गर्भवती हुई तो उसने लड़के से शादी करने को कहा। इस पर उस युवक ने कहा कि वह दूसरे धर्म का है। महिला के अनुसार फेसबुक पर उसने अपना नाम आकाश बताया था लेकिन असल में उसका नाम इमरान खान निकला। महिला ने बताया युवक ने उससे कहा कि वह इस्लाम धर्म कबूल कर ले। इसके बाद ही शादी की जाएगी । महिला ने जब अपना धर्म बदलने से इनकार किया तो लड़के ने उसकी पिटाई कर दी।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसको पिस्टल सटा कर जान से मारने की धमकी भी दी गई । महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस बात की शिकायत उसने प्रयागराज के नैनी थाने में गई तो उसकी शिकायत पुलिस ने नहीं दर्ज की। युवक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। अब पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत यूपी पुलिस के पोर्टल में की है।
इस घटना के मामले में एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर प्रयागराज के नैनी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक को गिरफ्तार भी किया गया। इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
Comments
Post a Comment