पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, जिले में 15 से 30 सितंबर तक चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
एक से 19 साल तक के बच्चे, किशोर किशोरियों को दिया जायेगा एल्बेंडाजोल का टेबलेट
द्वितीय गहन जन स्वास्थ्य सर्वे का हुवा शुभारम्भ
40 से अधिक आयुवर्ग के लोगों की होगी जांच
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी।जिसमे जिले में चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान व द्वितीय गहन जन स्वास्थ्य सर्वे के तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को लेकर डीपीएम ने बताया की जिले में 15 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाकर जिले के 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी। यह अभियान प्रत्येक वर्ष विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के सहयोग से चलाया जाता था,जिसमें एक से 19 साल तक के बच्चे, किशोर किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाती थी। इस वर्ष लॉकडाउन के कारण जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी सभी स्तर के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद है, ऐसे अवस्था में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान डोर टू डोर चलाया जाएगा।
जिसमें गांव की सहिया द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के गांव में पहुंचकर बच्चे और किशोर किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली उपलब्ध कराएंगे। वही बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड 19 के मद्देनजर जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में द्वितीय गहन जन स्वास्थ्य सर्वे अभियान चलाया जाएगा। 07 सितंबर 2020 से 14 सितंबर 2020 तक यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।सिविल सर्जन ने बताया कि सहिया, एएनएम एवं सीएचओ के माध्यम से यह अभियान चलेगा।
आज से हुवा शुभारंभ
गहन जन स्वास्थ्य सर्वे अभियान का शुभारंभ आज किया गया।इसमें सहियाओं के द्वारा दीवार लेखन का कार्य किया जाएगा।माइकिंग एवं संचार के अन्य माध्यमों के द्वारा इस अभियान का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
8 से 10 तक घर घर सर्वे
8 से 10 सितंबर तक सहियाओं के द्वारा घर घर जा कर आवश्यक जानकारी इकट्ठा की जाएगी। 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का प्रपत्र में जानकारी इकट्ठा की जाएगी। इस दौरान 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों एवं 05 से 19 वर्ष उम्र के बच्चों एवं किशोरों की सूची बनाई जाएगी।
11 से 14 तक स्क्रीनिंग
इस अभियान के पांचवें से सातवें दिन यानी कि 11 से 14 सितंबर तक एएनएम और सीएचओ के द्वारा उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, सांस संबंधित मामले, लीवर से संबंधित समस्या, मुंह का कैंसर, कुष्ठ रोग एवं अत्यधिक मोटापा इत्यादि की जांच कैंप लगाकर की जाएगी। 15 सितंबर उक्त सभी कार्यों का प्रतिवेदन समर्पित करना होगा।
उपायुक्त श्री शशि रंजन ने सिविल सर्जन को ग्रामीण क्षेत्रों में 40 वर्ष से अधिक आयु समूह एवं पूर्व से किसी बीमारी से प्रभावित लोगों को प्राथमिकता देते हुए शत प्रतिशत आच्छादन एवं शहरी क्षेत्र में विस्तृत गहन जांच सर्वे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।इसके अलावा उपायुक्त ने सिविल सर्जन को इस अभियान का संपूर्ण पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया है।
Comments
Post a Comment