पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
कर्मा पूजा पर्व आदिवासी समाज का प्रचलित लोक पर्व है। इस त्यवहार में एक विशेष नृत्य किया जाता है जिसे कर्मा नृत्य कहते हैं । उक्त बातें आज पाटन प्रखंड के बनासो व धनगरडीहा राष्ट्रीय जनता दल के पाटन छत्तरपुर विधानसभा के युवा नेता राहिल राज उर्फ प्रकाश राम* ने को सम्बोधित करते हुवे कहा। यह त्योहार आदिवासी समाज की एक अपनी सभ्यता को दर्शाने का भी अवसर देता है। राहिल राज ने आगे कहा कि
यह पर्व हिन्दू पंचांग के भादों मास की एकादशी को झारखण्डछत्तीसगढ़, सहित देश विदेश में पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इस अवसर पर श्रद्धालु उपवास के पश्चात करमवृक्ष का या उसके शाखा को घर के आंगन में रोपित करते है और दूसरे दिन कुल देवी-देवता को नवान्न देकर ही उसका उपभोग शुरू होता है। कर्मा नृत्य को नई फ़सल आने की खुशी में लोग नाच-गाकर मनाते है।
आगे लोगो को संबोधित करते हुवे जंघासी पंचायत के युवा समाजसेवी सुधीर यादव ने कहा कि कर्मा नृत्य को नई फ़सल आने की खुशी में लोग नाच-गाकर मनाते है। लोगो को आगे सम्बोधित करते हुवे सुधीर यादव ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में वह मुखिया के उम्मीदवार के रूप में आपलोगो के बीच मे रहूंगा। जंघासी पंचायत के आदिवासी महिलाओं के बीच 100 साड़ी राहिल राज व सुधीर यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। यह साड़ी सुधीर यादव के निजी खर्च से बाटा गया हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुशवाहा महासभा के जिला सचिव मुकेश मेहता, दयानंद उरांव, योगेंद्र उरांव, रविन्द्र उरांव, श्री कांत तिवारी,यशवंत रवि,हेमंत मौर्य,रामा उरांव, राजेन्द्र उरांव, कन्हाई प्रसाद,रविन्द्र विश्वकर्मा, विजय उरांव, सतेंद्र उरांव, महेश उरांव, बबलू उरांव समेत सैकड़ों महिलाएं पुरुष मौजूद थे।
Comments
Post a Comment