पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू - मेदिनीनगर शहर के बीस फूटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न हुई ।वतौर मुख्य अतिथि बीजेपी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि आगामी 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिन से देश स्तर पर पार्टी का सेवा पखवाड़ा शुरू होगा जो 15 दिनों तक चलेगा और इसका समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन होगा। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधिय की जानी है। जिनमे रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, प्रबुद्ध संवाद, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तक वितरण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण, नमो मैराथन, वृक्षारोपण, आत्मनिर्भर भारत भोकल फोर लोकल एवं विकसित भारत सहित खादी वस्तुओं की खरीद का प्रोत्साहन जैसे गतिविधियां शामिल है। E...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
पलामू - मेदिनीनगर परिसदन भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त को लाल किले से दीपावली के पहले जीएसटी सुधार की सौगात देने की बात कही थी आज देश के सामने जीएसटी के विभिन् स्लेब में सुधार कर दिया गया है जो आगामी 22 सितंबर से लागू भी हो जाएगा। पहले 5% 12% 18% 28% का स्लेब हुआ क्या करता था इस सुधार से दो ही स्लेब 5% और 18% रखे गए हैं दैनिक उपयोग की सैकड़ो वस्तुओ पर जीएसटी शून्य हो गया है जिससे आमजन को लाभ मिलेगा। कई उपयोगी चीजे का टैक्स स्लेब भी पहले की अपेक्षा काफी घटाई गई है जिससे जनता को राहत मिलेगी।श्री सिंह ने कहा कि अब सामानों के दाम कम होंगे महंगाई भी कम होगी। आम लोगों के भी पैसे की बचत होगी तो लोग ज्यादा से ज्यादा बाजारों से सामान खरीद पाएंगे जिससे बाजार का ग्रोथ भी बढ़ेगा जीएसटी संग्रह से देश में विकास भी लगातार अग्रसर होगा। और जो लक्ष्य प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है वह भी सपना पूरा होगा।
आज भी भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है आने वाले दिनों में तीसरी और दूसरी अर्थव्यवस्था भी देश बन जाएगा जिसके लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार प्रयास किया जा रहा है। देश खुशहाल हो विकसित हो समृद्ध हो सुरक्षित हो इसी के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है। जीएसटी में सुधार होने से किसान महिला छात्र नौजवान छोटे बड़े व्यवसाय हर एक वर्ग हर एक क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ तो मिलेगा ही साथ साथ देश की आधारभूत संरचना को भी बढ़ाने में बल मिलेगा।
आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी शिवकुमार मिश्र जिला महामंत्री विजय ठाकुर श्वेताग गर्ग ओमप्रकाश पप्पू एवं अन्य मौजूद थे।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment