पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू - मेदिनीनगर शहर के बीस फूटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न हुई ।वतौर मुख्य अतिथि बीजेपी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि आगामी 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिन से देश स्तर पर पार्टी का सेवा पखवाड़ा शुरू होगा जो 15 दिनों तक चलेगा और इसका समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन होगा। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधिय की जानी है। जिनमे रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, प्रबुद्ध संवाद, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तक वितरण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण, नमो मैराथन, वृक्षारोपण, आत्मनिर्भर भारत भोकल फोर लोकल एवं विकसित भारत सहित खादी वस्तुओं की खरीद का प्रोत्साहन जैसे गतिविधियां शामिल है। E...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
मेदिनीनगर :रविवार को पलामू क्लब में क्षत्रिय गौरव यात्रा अभियान समिति की बैठक हुई। फरवरी में रांची में क्षत्रिय गौरव यात्रा होने वाला हैं ,इस यात्रा को सफल बनाने की निमित्त यह बैठक आहूत की गयी। बैठक में इस यात्रा में पलामू में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया, साथ हीं सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने की। बैठक में श्री सिंह ने क्षत्रीय गौरव यात्रा के आयोजन के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला, कहा कि त्याग, संस्कार, साहस, सर्मपण क्षत्रियों की परंपरा और पहचान रहीं हैं, समाज और राष्ट्र की मजबूती में सक्रिय योगदान देने के संस्कार में हम सभी पले बढ़े हैं, ऐसे में हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी हैं कि हम अपने समाज के बच्चे को भी संस्का युक्त बनाये, हमारी आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर बेहतर वर्तमान गढ़े इसके लिए गौरव यात्रा का आयोजन किया गया हैं। हमारे एक जुटता का समाज को क्या लाभ मिले इस विषय को लेकर पूरे प्रदेश का दौरा किया जा रहा हैं
क्षत्रिय समाज के हक, सम्मान तथा जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य यह गौरव यात्रा आयोजित की जा रही है। इस अभियान की शुरुआत फरवरी 2026 में रांची से की जाएगी। इसमें पचास हजार से अधिक क्षत्रिय समाज के लोग शामिल होंगे। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश स्तर के क्षत्रिय शामिल होंगे। श्री सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को रांची में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें पूरे प्रदेश से क्षत्रिय समाज के अधिक से अधिक लोग रहेंगे। उन्होंने बताया कि समाज के हित के लिए रणनीति बनाई जाएगी और सरकार से हमें कुछ और नहीं बल्कि केवल हमारे समाज को मान सम्मान चाहिए। इस मौके पर डॉ अजय शाहदेव, श्याम नारायण सिंह, विवेक भवानी सिंह, अनिल सिंह, दुदुन सिंह, मुकेश सिंह चंदेल, मिथिलेशसिंह, सुधीर सिंह,तरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, गिरिनाथ सिंह, अभय कुमार सिंह, भाई गोविंद सिंह, मिनी सिंह, गुंजन सिंह, लाल सिंह, वीर बहादुर सिंह, महाराणा सिंह सहित पलामू जिले के क्षत्रिय समाज के कई लोग उपस्थित थे।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment