पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू - मेदिनीनगर शहर के बीस फूटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न हुई ।वतौर मुख्य अतिथि बीजेपी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि आगामी 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिन से देश स्तर पर पार्टी का सेवा पखवाड़ा शुरू होगा जो 15 दिनों तक चलेगा और इसका समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन होगा। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधिय की जानी है। जिनमे रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, प्रबुद्ध संवाद, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तक वितरण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण, नमो मैराथन, वृक्षारोपण, आत्मनिर्भर भारत भोकल फोर लोकल एवं विकसित भारत सहित खादी वस्तुओं की खरीद का प्रोत्साहन जैसे गतिविधियां शामिल है। E...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
मेदिनीनगर।
संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता (23–24 अगस्त, धनबाद) में शानदार प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का मान बढ़ाया। कुल 7 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में पदक जीता। आज विद्यालय प्रांगण में आयोजित विशेष असेंबली में प्राचार्य कुमार आदर्श के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
श्री आदर्श ने बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देते हुए कहा –
“संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह हमारे लिए गर्व की बात है। यह जीत केवल पदक जीतना नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है। अब हमारा विश्वास और भी मजबूत हो गया है कि ये खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी झारखंड का नाम रोशन करेंगे।”
विजेता खिलाड़ियों की सूची –
स्वर्ण पदक (Gold): अतुल सिंह
रजत पदक (Silver): रौशन कुमार मांझी, रोहित पासवान, कुशाग्र कुमार शुक्ला, राजवीर कुमार पासवान, आर्यन कुमार, पुष्कर कुमार
कांस्य पदक (Bronze): अभिनव सिंह
इन सभी विजेताओं ने अंडर-11, अंडर-14 और अंडर-17 वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व
अब ये सभी विजेता खिलाड़ी आगामी 10 से 12 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। बच्चों को सम्मानित करने के दौरान खेल प्रशिक्षक सुमित वर्मन, अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment