पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू - मेदिनीनगर शहर के बीस फूटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न हुई ।वतौर मुख्य अतिथि बीजेपी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि आगामी 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिन से देश स्तर पर पार्टी का सेवा पखवाड़ा शुरू होगा जो 15 दिनों तक चलेगा और इसका समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन होगा। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधिय की जानी है। जिनमे रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, प्रबुद्ध संवाद, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तक वितरण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण, नमो मैराथन, वृक्षारोपण, आत्मनिर्भर भारत भोकल फोर लोकल एवं विकसित भारत सहित खादी वस्तुओं की खरीद का प्रोत्साहन जैसे गतिविधियां शामिल है। E...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
काला कानून वापस लेना होगा सन्नु सिद्दीकी
मेदिनीनगर: केंद्र सरकार द्वारा 30 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहने पर जनता द्वारा चयनित जनप्रतिनिधियों का पद समाप्त हो जाने का विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिला कमेटी ने भाजपा शासित केन्द्र सरकार का मेदिनीनगर छः मुहान चौक पर पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दिकी ने कहा कि यह कानून पूर्णतः असंवैधानिक और लोकतंत्र के लिए घातक है। 20 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा संसद में असंवैधानिक विधेयक पेश किया गया। उक्त विधेयक भारतीय संविधान के मौलिक सिद्धांत "दोष साबित होने तक आरोपी निर्दोष होता है" के उलंघन के लिए लाया गया है | उक्त विधेयक असंवैधानिक रूप से जनप्रतिनिधि को उसके दायित्वों से विमुख करते हुए जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान करना है। जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि आए दिन ऐसा देखा जा रहा है की भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने विरोधियों को राजनैतिक, सामाजिक एवं मानसिक स्तर पर नुकसान पहुँचाने अथवा अपने राजनैतिक दल को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से केंद्रीय जाँच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है।उक्त विधेयक का दुरूपयोग कर किसी भी जन प्रतिनिधि को किसी भी केंद्रीय जाँच एजेंसी द्वारा 30 दिनों से अधिक समय के लिए न्यायिक हिरासत में भेज कर जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान करते हुए सम्बंधित निर्दोष जन प्रतिनिधि को इस्तीफा देने अथवा पद छोड़ने के लिए बाध्य किया जाएगा | यह न सिर्फ जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान है वरण जनता को गुमराह करने की साजिश भी है। महिला जिला अध्यक्ष सुशीला मिश्रा ने कहा की। केंद्र सरकार को यह विधेयक वापस लेना होगा।नहीं तो आने वाले समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा इस विधेयक का विरोध करेगा और केंद्रीय निर्देशानुसार आंदोलन कर लोगों तक सच्चाई पहुंचने का काम करेगा। कार्यक्रम में जिला के उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा , अस्फाफर रब्बानी, सचिव रंजन चंदर वंशी रमेश सिंह ,अनुराग सिंह ,देवानंद भारद्वाज,नवीन सिन्हा, सहबाज आलम, विवेक सिंह , विशाल सिन्हा सिन्हा ,हाजी शमीम अहमद, वरिष्ठ नेता बबलू सहनवाज़,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फजायल अहमद याकूब अंसारी रहीम अंसारी आरिफ अंसारी लाल मोहम्मद अंसारी मंजू चंद्रवंशी ,कांति चंद्रवंशी ,सोनी देवी रिया कुमारी, अर्चना कुमारी ,संजू देवी, रंजीत जैसवाल ,,अल्ताफ राइन,मन्नत बग्गा,युवा मोर्चा सूरज कुमार,कौशल किशोर,रजनीश सिंह,रिशु अग्रवाल, साकिब सिद्दीकी अरविंद चौधरी,सुनील कुमार,सिद्धार्थ कुमार,दीपू चौरसिया,मनोज कुमार, अशगर अली,आरफीन अली, कमरूदीन अंसारी,नीतीश सिंह,रंजीत तिवारी,चंदेश्वर मेहता ,,राणा चौहान, आशोक नोनिया,अजबू अंसारी,अशोक सिंह राम बच्चन बैठा,परवेज आलम ,धीरज कुमार , विकास यादव,कौशल कुमार सिंह,छात्र मोर्चा , सैयद फैजल,कौशल सिंह,कौशिक राज,आर्यन कुमार, सैयद शादाब,इमरान हाशमी,मिथलेश कुमार,संदीप शर्मा ,परवेज शाह, सगीर आलम,शाहनवाज खान,सूर्य कुमार ,सूरज दांगी,मंटू खान,सोनू असारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment