पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
27 साल के युवा IPS की सड़क हादसे में जान चली गयी। हादसा उस वक़्त हुआ जब IPS अपनी पहली पोस्टिंग पर ज्वाइनिंग करने जा रहे थे। दुखद घटना में 2023 बैच के 27 वर्षीय आईपीएस प्रोबेशनर हर्षवर्धन की मौत हो गयी। रविवार को कर्नाटक के हासन के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के समय अधिकारी होलेनरसीपुर में एक प्रोबेशनर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में अपने कर्तव्यों को संभालने के लिए जा रहे थे। दुर्घटना तब हुई जब टायर फटने से पुलिस वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे एक घर से जा टकराया। हर्षवर्धन को गंभीर चोटें आईं, जबकि ड्राइवर, जिसकी पहचान मंजे गौड़ा के रूप में हुई, भी घायल हो गया।
स्थानीय निवासियों ने दोनों पीड़ितों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल स्टाफ के प्रयासों के बावजूद, रविवार शाम को इलाज के दौरान हर्षवर्धन ने दम तोड़ दिया। उनका ड्राइवर अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।
हसन के कित्तने गांव के पास हुए इस हादसे में युवा अधिकारी हर्ष बर्धन की जान चली गई। दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हर्ष बर्धन की मौत हो गई। हसन के एसपी कार्यालय में कार्यभार संभालने के लिए आते समय यह दुर्घटना हुई। मैसूर पुलिस अकादमी से हसन की ओर आ रही पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अपने आईपीएस करियर के पहले ही दिन हर्ष बर्धन का दुखद अंत हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन का टायर फटने से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment