पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
विज्ञापन
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
एएनएम, सेविका, सहायिका व सहिया को किया सम्मानित
प्रतिनिधि: मेदिनीनगर : मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कठौतिया मध्य में किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अमित आजाद, सीडीपीओ अनीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका संगीता रवि, सुनीता कुमारी व एमटीसी उदय चौधरी ने भाग लिया. समारोह की अध्यक्षता माइंस के सीएसआर हेड विजय तिवारी ने किया. समारोह में एएनएम, सेविका, सहायिका व सहिया को सम्मानित किया गया. मौके प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्री आजाद ने कहा कि शुरू से महिलाओं का सम्मान होता रहा है. उस परंपरा बचाए रखने की जरूरत है. सीडीपीओ अनीता कुमारी ने कहा कि नारी को पहचानने की जरूरत है. आज वक्त बदल गया है. हर क्षेत्र में नारी सशक्त हो रही है. देश की बेटियां आज अपने दम पर सभी क्षेत्रों में परचम लहराकर नया मुकाम हासिल कर इतिहास रचने का काम कर रही है. सीएसआर हेड विजय तिवारी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति में वर्षों से रही है. कंपनी ने महिलाओं द्वारा किये जा रहे बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने का काम किया है. महिला पर्यवेक्षिका संगीत रवि ने कहा कि महिला दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य नारी को समाज के कुरीतियों से बाहर निकालकर उसे विकसित होने का शुभ अवसर प्रदान करना है. महिला पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी ने कहा कि आज काफी बदलाव आ गया है. आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, खेल सभी क्षेत्रों में महिलाएं बेहतर कर रही है उन्हें सम्मान देने की आवश्यकता है. इस मौके पर पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमटीसी उदय चौधरी, प्रधानाध्यापक सरिता कुमारी, शब्द कुमारी, जयंत शुक्ला, एएनएम आनंदी देवी, नीलम, अनिता, रेणु, प्रिंस सिंह, वीर मणी साव सहित कई लोग मौजूद थे.विज्ञापन
Comments
Post a Comment