Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

होली आपसी भाईचारे और रंगों का त्योहार है -रुद्र शुक्ला

पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
सतबरवा प्रखण्ड के जोगिया पोखरी में होली मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन युवा सहयोगी धीरज पाठक जी एवं ग्रामीण कमिटी के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेसनल बिंग लोकप्रिय नेता रूद्र शुक्ला जी उपस्थित रहे। आयोजन कमेटी ने रूद्र शुक्ला को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उपस्थित कमिटी के लोगों ने और वहाँ के बुजुर्गों और युवाओं ने अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दिया ।।
होली मिलन समारोह के मौके पर कांग्रेस नेता ने कहा कि होली आपसी भाईचारे प्यार अमन का संदेश देता है रंगों से भरा ये त्योहार हम सबों के बीच खुशियों का रंग भरता है साथ ही इस मौके पर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम  आस पास के वातावरण में भी रंग भर देता है जिससे हम सबो के संस्कृति का बोध होता है होली का रंग हमारे पूरे पांकी विधानसभा मे अमन चैन शांति ले कर आये।
 होली आदर्श संस्कार प्यार अमन खुसी रंगों का प्रतीक का पर्व है ।
पूरे पांकी विधानसभा सहित पलामू और झारखण्ड के वासियों को होली की हार्दिक हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देता हूँ।।

मौके पर आयोजन कर्ता युवा साथी धीरज पाठक जी बरिष्ठ समाजसेवी पूर्व शिक्षक सुरेश पाठक जी प्रभाकर पाठक जी बालो सिंह जी पंकज पाठक जी युवा साथी अजीत कुमार जी यूथ अध्यक्ष लेस्लीगंज कुंदन शुक्ला जी लेस्लीगंज प्रोफेशन विंग प्रभारी राजदेव पासवान जी लेस्लीगंज अध्यक्ष प्रोफेसनल विंग दिग्विजय पासवान जी इंद्र देव तिवारी जी युवा साथी बशिष्ठ राम जी संजय सिंह जी बिटू वर्मा जी और अन्य साथी उपस्थित रहे।।

Comments