पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखंड स्टेट स्कूल एसोसिएशन का होली मिलन समारोह नवाटोली स्थित लिलिपुट प्ले स्कूल में आयोजित किया गया। मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष अविनाश देव ने कहा कि झारखंड स्टेट स्कूल एसोसिएशन प्राइवेट स्कूलों के संरक्षण के साथ-साथ संवर्धन के भी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास एवं शिक्षा के साथ संस्कार जागृत करने का उद्देश्य को लेकर एसोसिएशन कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय संचालकों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का समाधान एसोसिएशन करेगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन से जुड़े हुए तमाम सदस्यों के स्कूल संबंधी समस्याओं को त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतर विद्यालय प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत की जाएगी। श्री देव ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों को होली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि यह होली सभी शहर वासियों के लिए खुशियों का सौगात लेकर आए ऐसा वे कामना करते हैं। मौके पर सचिव गिरीश कुमार ने कहा कि यह होली का पर्व खुशियों के पैगाम लेकर आया है जो हमें शिक्षा देता है कि आपसी भेदभाव को समाज से मिटा कर सबों को के साथ खुशी बांटना चाहिए। कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि समाज में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बने यही संदेश होली की पवित्र पर हमें देती है। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रामाकांत मेहता ने एसोसिएशन के तमाम विद्यालय संचालकों एवं अध्ययनरत छात्र छात्राओं को होली के शुभकामना देते हुए कहा कि निजी विद्यालयों का कल्याण हो एवं छात्र-छात्राओं की निरंतर प्रगति हो यही एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य है। मौके पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य आफताब आलम एवं मुकेश अग्रवाल ने होली के एक से बढ़कर एक गाने जाए। मौके पर राजीव गोयल, रितु रंजन, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप नारायण, पवन सिंह, नंद किशोर भारती एवं लल्लन प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment