पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड क्रांति मंच के बैनर तले विद्युत पावर सबस्टेशन नावा बाजार में शुक्रवार को विशाल जनसभा व एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित 33 केवीए विद्युत पावर सबस्टेशन प्रांगण में शुक्रवार को झारखंड क्रांति मंच के बैनर तले मनमानी बिजली बिल भेजने व ट्रांसफार्मर से बिजली काटने के विरोध में नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताऔ व किसानों ने विशाल जनसभा एक दिवसीय विद्युत पावर सब स्टेशन घेराव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया।
मौके पर जेकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक शत्रुघन कुमार शत्रु ने बिजली विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिजली विभाग के गलत रवैए के कारण प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं व किसानों को दोहन किया जा रहा है ।प्रखंड क्षेत्र में बिना बिजली जलाए उपभोक्ताओं को बिजली बिल भेजने तथा मनमानी बिजली बिल को जानबूझकर थमाया जा रहा है । उतना ही नहीं बिजली बिल नहीं भरने पर ट्रांसफार्मर से बिजली काट कर उपभोक्ताओं को झूठा -मुठा परेशान करना तथा क्षेत्र में जर्जर तारों के चपेट में आए दिनों राजदिरिया मल्लाह टोली के सूर्य देव यादव व नग बसिया कुंवर के दो मृत भैंस की घटना होना बिजली उपभोक्ताओं को सिरदर्द बना है । बिजली विभाग नीजीकरण के बाद बिजली विभाग के कर्मी द्वारा एक ही परिवार में 2-3 बिल भेजने की परंपरा लगातार जारी है । उपभोक्ता द्वारा एग्रीमेंट कर अपने घरों में विद्युत आपूर्ति की जा रही है लेकिन विभाग द्वारा एक ही परिवार में दो तीन बिल भेजा जा रहा है। इन गंभीर सभी बिंदुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उन्होंने नावा बाजार विद्युत पावर सबस्टेशन के कर्मी समक्ष अपने लेटर पैड पर सात सूत्री मांगों को ज्ञापन सौंपा है। वहीं शिक्षक नेता दामोदर चौधरी ने कहा कि नावा बाजार के राजदिरिया मल्लाह टोली में विद्युत कर्मी द्वारा बिजली ट्रांसफार्मर से बिजली काटने व मनमानी बिल वसूली करने के संबंध में नावा बाजार विद्युत पावर सब स्टेशन में एक दिवसीय धरना व घेराव कार्यक्रम किया गया ताकि बिजली विभाग के कर्मी अपने निंद मुद्रा को खोल सके ।विज्ञापन
क्षेत्र में बिजली विभाग की पोल ,तार की जर्जर स्थिति, ट्रांसफार्मर जलने की खबर बिजली विभाग को नहीं होती है लेकिन बिजली बिल विभाग द्वारा बिना बिजली जलाए पैसा वसूलने के लिए गांव में पहुंच जाती है इन सभी गंभीर समस्याओं को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता व किसान बहुत आहत है। अगर इन सभी बिंदुओं पर पहल नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम कर बिजली विभाग को मजबूर कर दिया जाएगा।
बिजली वक्ताओं द्वारा बिजली विभाग होश में आओ विभाग की मनमानी नहीं चलेगी नहीं चलेगी करुणा काल का बिजली बिल माफ करना होगा आदि नारों के साथ विद्युत पावर सब स्टेशन परिसर गूंजता रहा।
इस मौके पर जैकेएम के सचिव गिरजा शंकर विश्वकर्मा , नावा बाजार प्रखंड प्रमुख रविंद्र पासवान,गिरीज प्रजापति, शिवकुमार चौधरी प्रसाद पासवान ,सुर्यदेव यादव, राम सुंदर सिंह , तेतरी देवी, सुधिर चौधरी ,सुनिल यादव सहित सैकड़ों लोग धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित थे
Comments
Post a Comment