पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
पलामू के छत्तरपुर-हरिहरगंज मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरा थाना अंतर्गत विजय तारा पेट्रोल पंप से देर रात 2 नकाबपोश अपराधियों ने 60 हजार रुपए लूट लिए, जिसके कारण पंप कर्मियों समेत अन्य आस-पास के माइंस/क्रेशर मालिकों में दहशत का माहौल है। कारोबारियों ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास कई बड़े माइनिंग प्रतिष्ठान है, जिसको लेकर काफी वर्षों से NH-98 पर एक पिकेट/ओपी के स्थापना की मांग की जा रही है, वरीय अधिकारियों ने कई बार दौरा भी किया है लेकिन आज तक पिकेट/ओपी स्थापना नहीं होने से के कारोबारी काफी चिंतित हैंlविज्ञापन
Comments
Post a Comment