पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
यज्ञ वैदिक संस्कृति का आधार है इससे पर्यावरण की शुद्धता एवं क्षेत्र के लोगों को नैतिक बल प्राप्त होता है । उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक ने हीं आज पाटन प्रखंड के कुम्हा गांव में महा लक्ष्मी नारायण यज्ञ उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बोली . इस अवसर पर पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल थे । इस अवसर पर समाजसेवी सह जिला परिषद उम्मीदवार पाटन पच्छमी संग्राम सिंह ,भाजपा नेता धीरेंद्र उपाध्याय किशनपुर पंचायत के मुखिया उमेश कुमार सिंह पूर्व जिला परिषद रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह शिशिर कुमार शुक्ला अशोक तिवारी , तथा क्षेत्र के जाने - माने समाजसेवी रामदास साहू ने भी समारोह को संबोधित किया । पाटन प्रखंड मुख्यालय से 25 किलोमीटर पूर्व में अवस्थित कुंमहवा गांव में महाल महालक्ष्मी नारायण यगय का शुभारंभ आज जल यात्रा के साथ संपन्न हुआ । क्षेत्रीय विधायक पुष्पा देवी जल संकल्प लेते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं धार्मिक भावना को उन्नत बनाने की कामना की । इस अवसर पर समाजसेवी रामदास साहु ने यज्ञ संपन्न कराने में अहम योगदान किया समारोह में विधायक प्रतिनिधि अशोक तिवारी रामप्रवेश सिंह संजय कुमार सिंह , अंजय कुमार सिंह के अलावे क्षेत्र के कई गणमान्य उपस्थित थे । उद्घाटन समारोह के अंत में अभियंता विवेक कुमार सिंह ने जगह स्थल पर पधारे अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया ।विज्ञापन
Comments
Post a Comment