पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार चौरसिया पेट्रोल पंप के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है ।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार चौरसिया पेट्रोल पंप के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार लुटेरे राजेंद्र कुमार चौधरी व सकेंद्र कुमार चौधरी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे । पुलिस की तलाशी में दोनों के पास एक देशी कट्टा व गोली बरामद की गई है । चैनपुर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने दोनों लुटेरों के साथ पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चौरसिया पेट्रोल पंप के पास दो संदिग्ध व्यक्त हथियार के साथ घूम रहे हैं । इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस को देखकर दोनों अपराधी महुआ के पेड़ की आड़ में छिप गए । पुलिस ने इन्हें चारो तरफ से घेर लिया । अपराधियों ने पुलिस का घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की , लेकिन वह सफल नहीं हो सके । उन्होंने बताया कि दोनों अपरा . धियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है । दोनों के पास से दो मोबाइल व सिमकार्ड भी बरामद किया गया है । पुलिस इन अपराधियों का इतिहास खंगाल रही है । इन अपरा . धियों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी के साथ निरंजन कुमार , सहदेव सिंह , राजेश कुमार शर्मा शामिल थे ।विज्ञापन
Comments
Post a Comment