पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उंटारी रोड थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव के विश्वनाथ राम के कुआं से पुलिस ने शव को बरामद किया है शव की पहचान राजहरा चेचन्हा निवासी शिबू चंद्रवंशी पिता सीता राम चंद्रवंशी के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार शिबू चंद्रवंशी उम्र लगभग 28 वर्ष 28 जनवरी को राजहरा के चेचन्हा से बरात उंटारी रोड के करकट्टा गांव निवासी रविंद्र मेहता के घर आया था युवक का शव जब बुधवार की दोपहर जब ग्रामीणों ने देखा तो खबर आग की तरह फैल गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना उंटारी रोड थाने को दी सूचना मिलते ही उंटारी रोड थाना के एएसआई चण्डी प्रकाश व टुनटुन पांडे ने घटना स्थल पहुंचे उसके बाद युवक का शव कुएं से बाहर निकाला गया मृतक युवक की जेब से शराब की बोतल व गुटका भी निकाला गया है वही युवक के परिजनों ने बताया है कि शिबू चंद्रवंशी 28 जनवरी को अपने दोस्त के बरात करकट्टा आया था बरात से घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन भी किया जा रहा था लेकिन कहीं पता नहीं चल पा रहा था जो कि बुधवार को करकट्टा गांव के एक कुएं से उंटारी रोड पुलिस ने शव को बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैविज्ञापन
Comments
Post a Comment