पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर नावा बाजार प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को रबदा पंचायत के ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में योग्य लाभुक का नाम सूची से हटने के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन राम प्रसाद राम के अध्यक्षता में किया गया।
जिसका संचालन युवा समाजसेवी मंदिप राम ने की
।
मौके पर जन संग्राम मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जुगल पाल, भाकपा माले जिला सचिव आरएन सिंह ,सरफराज अहमद ,प्रदीप विश्वकर्मा ,रबदा पंचायत मुखिया विरेंद्र राम, पंचायत समिति सदस्य निरंजन भुइयां बहुजन समाज पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष संतोष प्रसाद गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे
सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पलामू जिला से प्रकाशित सूची में नाम रहने के बावजूद आवास निर्माण नहीं होने तथा योग्य लाभुक का नाम एस एस डाटा में नहीं रहने पर प्रखंड कर्मी के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा 5 सूत्री मांगों को लेकर पलामू उपायुक्त के नाम से ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन में रबदा पंचायत के विभिन्न गांवों में योग्य लाभुक को 5 एकड़ जमीन दिखाकर नाम हटाने वाले पर अभिलंब कार्रवाई की जाए ।जिला द्वारा प्रकाशित पीएम आवास सूची में योग्य लाभुक के नाम होने के बावजूद अभी तक आवास निर्माण नहीं कराए गए उस पर करवाई हो ।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लाभुक द्वारा लिए गए आवेदन पर जांच उपरांत निष्पादन हो।विज्ञापन
पंचायत के सभी योग्य बिरधा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन जांच कराकर पेंशन स्वीकृत किया जाए। पंचायत के प्रतिनिधियों को डरा कर नामांकन रद्द करने का धमकी नावा बाजार वीडियो पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर निलंबित की जाए ।
Comments
Post a Comment