पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मेदिनीनगर। अपने निम्न मांगो को लेकर पलामू प्रमंडल के छात्रों ने विश्वविद्यालय का घेराव किया। उनके निबंधों मांगे इस प्रकार है।विश्वविद्यालय में छात्र सलाह होने से छात्रों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसलिए छात्र संघ चुनाव करवाया जाए
4. नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन लगवाया जाए महाविधालय के शिक्षक समय से काफी लेट और समय से काफी पहले चले जाते है,
5. गढवा नामधारी महाविधालय के प्रभारी प्राचार्य पर जो जांच कराई गईं थी उस पर कोई करवाई नहीं,ना कोई समाधान हो पाया अभिलंभ करवाई होविज्ञापन
इन्ही मांगो को लेकर विश्वविधालय परिसर का घेराव करने गए थे विश्वविधालय परिसर के अंदर जाने से प्रशासन की दल बल ने रोका और कोविड का हवाला देते हुवे इनलिगल बताया।मौके पर विदेशी पांडेय ने कहा कि कोरोना का गाइड लाइन केवल छात्रों के लिए ही हैं क्या, झारखंड के मुख्यमंत्री बैठक कर रहें,विपक्ष प्रदर्शन कर रहें हैं, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री विजय जुलूस निकाल रहें हैं,उनके लिए कोइ गाइडलाइन नहीं,सारा गाइडलाइन हम छात्रों के लिए ही क्यो जब की कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुवे हम घेराव कर रहे हैं, कोरोना गाइडलाइन के उलंघन में पलामू के पुर्वमंत्री पे केश हो झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री पे भी केश हो जो वो प्रदर्शन कर रहें उनके लिए गाइडिन नही तो फिर छात्रों के लिए ही क्यो क्या झारखंड में विद्यार्थियो को पढ़ना गुनाह हैं, यह राज्य और जिले में दोहरी नीति चल रहा हैं, विश्व विद्यालय प्रशासन छात्रों के सवालों से डरता है इस लिए छात्रों से बात नही करना चाहता विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के आवाज को दबा नही सकता अब विश्वविधालय में विरोध नहीं विद्रोह होगा।जिला सचिव कौशल किशोर ने बोला की विश्वविधालय की नाकामी है की आज हम छात्रों का गिरफ्तारी हुवा हैं, यह विश्व विद्यालय प्रबंधन का नकारापंती भी हैं, विश्वविद्यालय अधिकारी अपना कार्य सही ने करें तो हम छात्रों को आंदोलन करने का जरूरत ही नहीं पढ़ता मगर बिना आंदोलन विश्वविधालय प्रबंधन सुनता नहीं है,मौके पर जे.एस कॉलेज अध्यक्ष काजल कुमारी, जे.एस कॉलेज महासचिव अभिषेक तिवारी, सदस्य अंजली कुमारी, गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय पूर्व अध्यक्ष बबलू सिंह, अनिल कुमार, महिला कॉलेज सदस्य नेहा रानी,सोनाली कुमारी,ज्योति तिवारी, रूपेश पाठक, ट्यूसिफ क्यूमर,नीरज सिंह,रमेश कुमार,निलेश कुमार, हरेंद्र कुमार,मिथलेश कुमार, अरविन्द कुमार, चंदन प्रसाद,मनु कुमार समेत अन्य छात्र छात्राएं मौजूद थे।
Comments
Post a Comment