पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के कंडा पंचायत स्थित पिपरा गांव में देवी धाम के समीप धूमकुड़िया भवन प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव के अध्यक्षता में बुधवार को प्रखंड स्तरीय वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें भाजपा मंडल कार्यकारिणी सहित एससी ,एसटी ,ओबीसी ,
किसान ,युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता वन भोज कार्यक्रम में उपस्थित थे।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन नव वर्ष के अवसर पर सामूहिक रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए वन भोज कार्यक्रम आयोजन किया गया है इस आयोजन से आगामी होने वाला लोकसभा व विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा को जीत दिलाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता मिलकर मैदान में प्रचार हेतु जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को झारखंड में भाजपा सरकार बनाकर सुशासन लाने की पहल करेंगे ।विज्ञापन
वर्तमान की सरकार में घूसखोरी, पोस्टिंग, तबादला चरम सीमा पर है। आज यूवा को हेमंत सरकार मुर्गी ,अंडा दारू बेचने पर विवश कर रही है। उक्त मौके पर नावा बाजार प्रखंड प्रमुख रविंद्र पासवान, विधायक प्रतिनिधि रामरेखा चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि पकंज तिवारी, उप मुखिया गिरजा शंकर चंद्रवंशी,सत्या मेहता ,बलिराम सिंह ,जगदीश सिंह ,ददन मुरारी सिंह, निर्मल यादव ,विपिन यादव, मनोज प्रसाद, सुरेश चौधरी कर्म देव चंद्रवंशी अशोक चौहान राजदेव यादव सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment