पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत देवरी कलाँ पंचायत के ग्राम कुसुआ,टोला गडेरियाडीह निवासी विनय प्रजापति का विगत कई दिनों पहले मिट्टी का कच्चा घर गिर गया है, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय उस घर में कोई उपस्थित नहीं थे,वहीं मिट्टी के घर गिर जाने से भुक्तभोगी परिवार बेघर हो गया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार ख़बर है कि विनय प्रजापति के वर्ष 2011 में वज्रपात की चपेट में आने से वे शारीरिक रूप से दिव्यांग हो गये हैं, वहीं आर्थिक अभाव के कारण उनका इलाज भी अच्छी तरह से नहीं हो पाया। साथ ही, परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है। वे किसी तरह अपने चार बच्चों, जिनमें तीन बेटियों एवं एक पुत्र और पत्नी का भरण-पोषण कर रहे हैं। कोरोना काल से पहले विनय प्रजापति को जपला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आदेशपाल के रूप में काम करने को भी मिला था, जिससे किसी तरह से उनके परिवार का भरण-पोषण हो पा रहा था। कोरोना में विद्यालय बंद होने के बाद वह भी आसरा ख़त्म हो गया। उक्त आसरे के ख़त्म होने से वे आर्थिक, मानसिक, शारीरिक सभी तरह के दंश को झेल रहे हैं। भुक्तभोगी के द्वारा वर्तमान पंचायत के प्रधान से भी गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई भी प्रतिनिधि या अधिकारी तक सुधि नहीं ली है, वहीं इन सबसे थक-हारकर उन्होंने आवास के लिए पलामू उपायुक्त शशि रंजन जी से गुहार लगाई है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पलामू उपायुक्त शशि रंजन जी उक्त दिव्यांग को आवास योजना की लाभ दिलवाने में कितनी तत्परता दिखलाते हैं...?विज्ञापन
Comments
Post a Comment