पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र शुक्ला ने कहा कि पांकि विधानसभा के पूर्व विधायक श्री बिट्टू सिंह जी और वर्तमान विधायक श्री शशि भूषण मेहता जी अपनी झूठी पीठ थपथपाने में माहिर है पांकि विधानसभा मे बनने वाले सगालिम,तरहसी,पदमा सड़कों की स्वीकृति न तो पूर्व विधायक की देन है न तो वर्तमान विधायक की देन ये योजना वर्तमान झारखंड सरकार के योजना में था जिसे प्राथमिकता में रखते हुए j m m और कांग्रेस पार्टी की संयुक्त सरकार ने सड़को की स्वीकृति दी है इस मे किसी व्यक्ति विशेष की उपलब्धि नही है। विज्ञापन
परंतु चैलेंज लेने देने का काम और झूठी तारीफ पाने का काम पूर्व और वर्तमान विधायक स्वयं कर रहे हैं जबकि इन सड़कों की स्वीकृति झारखंड सरकार ने प्राथमिकता में रखते हुए अपने एजेंडे के तहत किया है लेकिन पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक इसे अपने अपनी उपलब्धि गिना रहे हैं पाकी विधानसभा की जनता सजग और जागरूक है उन्हें मालूम है की यह विकास किसका है झूठी तारीफ हासिल करने और अपनी पीठ थपथपा ने से जनता का विकास नहीं होता है जनता के विकास के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी आदरणीय वित्त मंत्री रामेश्वर उराँव जी और पूरा झारखंड सरकार विकास की नई लकीर खींचने के लिए कृत संकल्पित है।
मैं मीडिया बंधुओं के माध्यम से पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक से कहना चाहूंगा अगर उन में दम है तो विकास की लकीर खींच कर दिखाएं इस तरह अपनी पीठ थपथपा ने से पांकी विधानसभा की जनता का विकास नहीं होगा पाकी विधानसभा की जनता इन दोनों के कार्यकाल को देख रही है अगर ये इतने ही विकास पुरुष थे तो जनता के लिए पाकी विधानसभा के कई बिभिन्न रास्तों को सुलभ करते।।
Comments
Post a Comment