Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जेजेएमपी का सबजोनल कमांडर भवानी भुइयां उर्फ भागीरथी ने किया आत्मसमर्पण

पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी
 मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
 जेजेएमपी का सबजोनल कमांडर भवानी भुइयां उर्फ भागीरथी ने किया आत्मसमर्पण, डीआईजी राजकुमार लकड़ा,एसपी चंदन सिन्हा, डीसी शशि रंजन,एसडीपीओं के विजय शंकर के समक्ष किया आत्मसमर्पण,भवानी भुइयां को ज़िला प्रशासन के द्वारा एक लाख रुपये का दिया चेक , रामगढ़ के हुटार का रहनेवाला है भवानी उर्फ भागीरथ भुईंया,महेश भुईंया और रामसुंदर राम के इनकाउंटर के बाद बना था कमांडर ,पांच बड़ी घटनाओं का अंजाम का आरोपी है भवानी,भवानी भुइयां के पास से आत्मसमर्पण के दौरान बरामद किया गया समान की सूची है - एक इंसास राइफल,इंसास राइफल का मैगजीन तीन पीस,इंसास राइफल की गोली 83 चक्र, एक एच ई 36 ग्रेनेड,कैपिंग इक्यूपमेंट, जेजेएमपी लेटरहेड,गोली रखने का दो पाउच , डीआईजी राजकुमार लकड़ा,उपायुक्त शशि रंजन,एसपी चंदन सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की दी जानाकारी।विज्ञापन

Comments