पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
73वें गणतंत्रता दिवस के मौके पर उपायुक्त श्री शशि रंजन ने पलामू क्लब,मेदिनीनगर में भी झंडा फहराया.पलामू क्लब परिसर में ध्वजारोहण के दौरान पलामू क्लब के सदस्य उपस्थित थे.इस दौरान उपायुक्त ने साईकल चालक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.साइकिल चालक सुतातवा रिजु 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 73 किलोमीटर को साईकल यात्रा करेंगे.यहां सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल भी उपस्थित रहे.पलामू क्लब में ध्वजारोहण के उपरांत उपायुक्त भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पहुंच कर वहां भी ध्वजारोहण किया.इस दौरान सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल समेत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तमाम सदस्य उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment