पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पिता के रिटायरमेंट के पैसे के विवाद में नृशंस तरीके से छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. हत्या के हालात देख लोगों का कलेजा कांप उठा.
पलामूः पलामू के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला गांव में पिता के रिटायरमेंट के पैसे के विवाद को लेकर छोटे भाई ने चाकुओं से गोदकर बड़े भाई की हत्या कर डाली. सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया.विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यमुना यादव नाम के व्यक्ति के पिता एफसीआई से रिटायर हुए थे. यमुना पांच भाई था और उसके पिता के खाते में रिटायरमेंट के करीब 10 लाख रुपये जमा थे. इसी 10 लाख रुपये को लेकर यमुना यादव और उसके छोटे भाई इंद्रजीत यादव के बीच विवाद चल रहा था. आरोप है कि शनिवार देर रात यमुना यादव शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था. यहां उसका परिजनों से फिर विवाद हो गया. इसी क्रम में इंद्रजीत यादव के साथ भी उसका झगड़ा शुरू हो गया. आरोप है कि इसी झगड़े में इंद्रजीत यादव ने यमुना यादव को घर के आंगन में चाकुओं से गोदकर मार डाला.
आरोपी गिरफ्तार
सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. रिटायरमेंट के पैसे के विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है. पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है. घटनास्थल नेशनल हाईवे 39 से 25 मीटर की दूरी पर है.
Comments
Post a Comment