पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जिले के 19 बालू स्टाक लाईसेंसधारियों से स्पष्टीकरण, 11 के चालान पर रोक, जांच में नियमों के उल्लघंन के पाए गए थे दोषी: आनंद कुमार
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिला खनन विभाग ने अशोका ब्लिंडकान सहित 19 लघु खनिज के अनुज्ञप्तिधारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इनमें 11 लाईसेंस धारकों के परिवहन चालान पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में मंगलवार की देर शाम जिला खनन पदाधिकारी स्तर से आदेश जारी किया गया है। आज तक के जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के निर्देश के आलाेक में खनन विभाग की एक टीम ने सभी 19 स्थलों का भौतिक सत्यापन किया था। इनमें कई तरह की अनियमितता उजागर हुई थी। खनन विभाग ने उपेंद्र सिंह, बह्रमदेव प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, आदित्य इंटरप्राइजेज, मे. गुप्ता ट्रेडर्स, श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज, सूदना डंप यार्ड, कमलेश प्रसाद, मे. जेरू सैंड माईनिंग, शिव कुमार प्रसाद, मे. केबी ट्रेडर्स व डुमारो सैंड माईनिंग सहित कुल 19 लाईसेंस धारियों से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें ब्रहमदेव प्रसाद के तीन, गुप्ता ट्रेडर्स के दो सहित कृष्णा इंटरप्राईजेज, सूदना डंप यार्ड, कमलेश प्रसाद, जुरू सैंड माईनिंग, शिव कुमार प्रसाद व डुमारो सैंड माईनिंग के परिवहन चालान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जिला खनन पदाधिकारी आनंद ने उक्त आदेश की पुष्टि की है।विज्ञापन
Comments
Post a Comment