पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले में दिव्यांगों के लिए विशेष विद्यालय खोलने के लिये प्रशासन प्रयासरत:उपायुक्त
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में समारोह का आयोजन किया गया.समारोह में पलामू जिला उपायुक्त शशि रंजन के द्वारा दिव्यांगजनों से संबंधित विभिन्न प्रकार के केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित सरकारी योजनाओं एवं लाभ के बारे में बताया गया.उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसके तहत दिव्यांग जनों को मासिक ₹1000 पेंशन की राशि दी जाती है.इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों से आगे आकर सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकार की ओर से नए काम शुरू करने हेतु 40% की अनुदान पर ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.उन्होंने बताया कि पलामू जिला में जल्द ही दिव्यांगों के लिए विशेष विद्यालय खोलने की तैयारी है साथ ही साथ दिव्यांगजनों के लिए सभी दो या अधिक मंजिलें सरकारी कार्यालय में लिफ्ट की सुविधा होगी, दिव्यांगजन सभी कार्यालयों में आसानी से पहुंच सकें.उन्होंने बताया कि गौतम बुध नगर नोएडा के डी.एम. सुहास एल.वाई.जो पैर से विकलांग है उन्होंने पैरा ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता है.यह हम सभी के लिए एक गौरव की बात है उन्होंने साबित किया है की दिव्यांगता किसी भी चीज की प्राप्ति में आड़े नहीं आ सकती है क्योंकि वह एक आई.ए.एस. ऑफिसर के साथ अच्छे खिलाड़ी भी हैं.समारोह में डालसा सेक्रेटरी के द्वारा दिव्यांगजनो के अधिकार के बारे में बताया गया. उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिव्यागों के सर्वांगीण विकास हेतु नियम कानून बनाये हैं.
इस समारोह में दिव्यांगजनों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला अफजाई किया गया.पलामू जिले में संचालित तेजस्विनी परियोजना अंतर पाटन प्रखंड में कार्यरत संध्या देवी को जो लगभग 60% विकलांग हैं, उनके उनके कार्य के लिए उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.साथ ही संतोष कुमार जो 80 % दोनों पैरों से दिव्यांग है,एक से दसवीं क्लास तक केगरीब एवं दिव्यांग बच्चों को फ्री में शिक्षा देते हैं,उन्हें भी मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का मंच संचालन महिला पर्यवेक्षिका शालिनी बोराल एवं जिला समन्वयक तेजस्विनी,गनौरी विश्वकर्मा के द्वारा किया गया.अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पलामू उपायुक्त शशि रंजन के अलावे उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन,डालसा सेक्रेटरी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के साथ जिला समाज कल्याण कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे .
Comments
Post a Comment