पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी बुखार इत्यादि के फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियात शिक्षकों को जानना जरूरी है, ताकि वह बच्चों को बताएं और वेक्टर जनित बीमारियों को रोकने में सहायक हो। यह बातें
सिविल सर्जन डॉ. अनिल सिंह ने कही। वे आज वेक्टर जनित रोगों से बचने के लिए राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। शिक्षक पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों से थे, जहां ट्राइबल बच्चों की संख्या ज्यादा है। कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में किया गया था। विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई रोग क्यों होता है, कैसे फैलता है और उसका बचाव क्या है, यह तीन जानकारी हो तो हम किसी भी बीमारी से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं। वेक्टर जनित रोगों (मलेरिया, फाइलेरिया, इंसेफलाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया) का प्रकोप तेजी से फैलता है। जरा सी सावधानी हमें इन रोगों से बचा सकती है। वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए घर में कूलर, बाल्टी और ड्रम आदि का पानी हर सप्ताह बदला जाए। घर के आसपास पानी न एकत्रित होने पाए। जहां पर पानी एकत्रित होता है उन स्थानों पर मिट्टी के तेल या एन्टी लारवा का छिड़काव किया जाए। कार्यक्रम में डॉ एमपी सिंह, लेप्रोसी कन्सलटेंट डॉ एमके मेहता, वीबीडी कन्सलटेंट सुनील कुमार, मलेरिया इंस्पेक्टर पंकज किशोर विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे।
Comments
Post a Comment