पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
शिविर में 150 से अधिक लोगों को कोरोना का टीका,103 लोगों का स्वास्थ्य जांच
आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पाटन के मेराल पंचायत में शिविर आयोजित किया गया.राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरा होने पर लगाये गये गये इस शिविर में पेंशन,जमीन,कृषि, प्रधानमंत्री आवास योजना, केसीसी,मनरेगा,निबंधन व जन वितरण प्रणाली सहित अन्य स्टाल लगाये गये.बीडीओ मनोज कुमार तिवारी द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. कार्यक्रम में बीडीओ मनोज तिवारी, मुखिया,पूर्व मुखिया,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,सभी वार्ड मेंबर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.शिविर में ऑन स्पॉट कई लोगों को इ-श्रम कार्ड दिया गया.वहीं 150 से अधिक लोगों को कोरोना का टीका दिया गया एवं 103 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया.विज्ञापन
गुरुवार को 5 प्रखंडों में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम
आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले के हुसैनाबाद के ऊपरी कला,नौडीहा बाजार के तरीडीह विश्रामपुर के गुरहा कला, मेदिनीनगर के सुआ,एवं तरहंसी के गुरहा में शिविर लगाया जायेगा.
Comments
Post a Comment