पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
दीपक तिवारी
डाल्टेनगंज- बच्चे क्या होते हैं कोई निःसन्तान दम्पति से मिले। हर माँ बाप का सपना होता है मेरा औलाद ता उम्र मुस्कुराता रहे। बच्चे के खुशी के लिए मां बाप वो हर बेशकीमती चीज लूटा देते हैं जिसे वे बेइंतहा मोहबत झरते हैं। धरती के सभी जीवधारी प्राणी अपने बच्चे के हिफ़ाजत में अपनी जान के बाजी लगा देता है। सभी प्राणियों में विवेकशील प्राणी मानव जिसकी मां न जाने कितने तरह के ब्रत रख दीर्घायु,खुशी,सुख समृद्धि के लिए जुगत करती जिसको शब्द में बयाँ करना मुश्किल कार्य है।विज्ञापन
माँ बाप के वो हर भावनानुकूल संत मरियम विद्यालय परिवार बच्चों के परवरिश का नायाब कोशिश करता है जिसे विश्वास का ग्राफ ऊपर उठ सके और बच्चों में संस्कार अनुशासन ब्यवहार कुशलता के बल पर शिक्षा से सपना साकार होने का रास्ता प्रशस्त हो। विद्यालय के चेयरमैन सह झारखण्ड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार के सदस्य होने के नाते वह हर प्रयास है जिसे बच्चों को पारिवारिक वातावरण में सींचते पालते दुनियाँ का थिंक टैंक बनाऊं जिसे भारत बौद्धिक बिस्फोट करे और दुनियाँ से नोबेल भारत आये। भारत माँ का मष्तक ऊंचा और परचम विश्व के मानचित्र लहरे। बच्चों के मुश्कान से ही भारत बनेगा महान।
Comments
Post a Comment