पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मेदिनीनगर . इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश समन्वयक के रूप में काम करते हुए समाजिक स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले दीपक तिवारी अब झामुमो के होंगे . अभी तक श्री तिवारी कांग्रेस में थे . लेकिन 26 को गढ़वा में आयोजित मिलन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो का दामन थामेंगे . राजनीतिक दृष्टिकोण से देखें , तो दीपक तिवारी का झामुमो में जाना कई मामलो में महत्वपूर्ण है . इसे इस रूप में भी देखा जा रहा है कि पलामू प्रमंडल में झामुमो अपने जनाधार को मजबूत करने में जुटा है . कांग्रेस में रहते हुए दीपक तिवारी की मंत्री मिथिलेश ठाकुर से नजदीकी रही है . कहा जा रहा है मंत्री मिथिलेश ठाकुर की पहल पर दीपक झामुमो का दामन थामने का निर्णय लिया है . बात यदि पलामू प्रमंडल की हो तो झामुमो के दो विधायक है . विज्ञापन
प्रमंडल स्तर पर संगठन मजबूत हो और जनाधार बढ़े इसे लेकर मंत्री श्री ठाकुर न सिर्फ गढ़वा में , बल्कि पूरे प्रमंडल में सक्रिय रूप से लगे हुए है . पलामू से दीपक तिवारी की पार्टी में इंट्री से यह भी संदेश जा रहा है कि आनेवाले दिनों में झामुमो की नजर युवा नेतृत्व पर भी रहेगी . क्योंकि कोरोना काल में सामाजिक कार्यों में इंडियन रोटी बैंक के बैनर तले दीपक तिवारी ने जो काम किया उससे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी एक अलग पहचान बनी . उसके बाद मेदिनीनगर नगर निगम में व्याप्त समस्या को लेकर भी आंदोलन किया कुल मिलाकर देखा जाये तो कोरोना काल के बाद जैसे- जैसे स्थिति सामान्य हो रही है . पलामू की राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ रही है . झामुमो का विस्तार हो इस लक्ष्य को लेकर काम भी शुरू हो गया है .
Comments
Post a Comment