पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
पलामू की दो फिल्मे दिखाई जाएगी झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में
राहुल शुक्ला की फिल्म उपन्यास होगी फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म मासूम की फिल्म थर्ड एंगल की होगी स्क्रीनिंग प्रतिनिधि, मेदिनीनगर: रां GBची में आयोजित चौथे झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पलामू के रहने वाले तीन निर्देशकों की दो फिल्में दिखाई जाएगी. यह जानकारी आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष ऋषि प्रकाश मिश्र ने दी. उन्होंने कहा की पलामू के रहने वाले युवा निर्देशक राहुल शुक्ला की फिल्म उपन्यास फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म होगी, जबकि सैकत चट्टोपाध्याय व विनीत चौधरी के निर्देशन में बनी मासूम आर्ट ग्रुप की शार्ट फिल्म थर्ड एंगल की भी स्क्रीनिंग इसी दिन की जाएगी. 29 अक्टूबर सुबह 11 बजे से उपन्यास फिल्म को रांची के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में दिखाई जाएगी. जबकि फिल्म थर्ड एंगल प्रदर्शन दोपहर एक बजे से होगी. श्री मिश्र ने कहा की यह आयोजन समिति के लिए भी एक सुखद अनुभव है कि पलामू की दो फिल्में एक ही दिन प्रदर्शित होगी. उन्होंने कहा की दोनों फिल्में अच्छी बनी है. राहुल शुक्ला ने बताया की झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में ओपनिंग फिल्म बनना उनकी फिल्म उपन्यास के लिए गौरव की बात है. फिल्म के निर्देशक राहुल शुक्ला तथा सिनेमेटोग्राफर बादल मणि दोनो ही झारखंड के निवासी हैं. इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में तथा पलामू में की गई है. फिल्म की मुख्य भूमिका में नदीम खां है, जो पहले मिमी और शूरमा जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं वहीं लगान और शूट आउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके आदित्य लखिया ने भी इस फिल्म में अपनी अहम भूमिका निभाई है. पूजा दीक्षित तथा अनुरेखा भगत ने भी इस फिल्म में अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय करती नजर आएंगी. इनके साथ पलामू के सैकत चटर्जी तथा भोजपुरी शॉर्ट फिल्म कोहबर से चर्चा में आए राजू उपाध्याय ने भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे. इसके अलावे जमशेदपुर के कलाकार सौरभ समीर, संजय दत्ता, ज्योति गुप्ता, पलामू के संजीव सिंह, संजीव मिश्र, अविनाश तिवारी आदि भी मौजूद है. श्री शुक्ला ने बताया की फिल्म की पटकथा थ्रिलर उपन्यासकार के जीवन में घटने वाली घटनाओं के इर्द गिर्द घूमती हुई है. उपन्यास फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. मासूम आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया की शॉर्ट फिल्म थर्ड एंगल एक सस्पेंस फिल्म है जिसके मध्यक से समाज को एक सन्देश देने की कोशिश की गयी है. इसके निर्देशक सैकत चट्टोपाध्याय व विनीत चौधरी है, पटकथा, कैमरा व संवाद सैकत का ही है. इसमें आकाश राज व मनीषा सिंह के साथ सैकत चट्टोपाध्याय व अशोक दुबे भी स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे. एडिट शेखर श्रीवास्तव तथा म्यूजिक राजा सिन्हा का है. डबिंग मनोज कुमार मेहता ने किया है. इस फिल्म की शूटिंग पलामू किला में की गयी है. श्री पांडेय ने बताया की इससे पहले फिल्म थर्ड एंगल की स्क्रीनिंग देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी की गयी थी. छह व सात नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित इंडियन शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में भी थर्ड एंगल की स्क्रीनिंग की जाएगी.
Comments
Post a Comment