पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
पलामू : चैनपुर प्रखंड के चन्दों पंचायत के बसरिया कला स्थित ए टू जेड कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस मनाया गया। मौके पर संस्थान के संचालक कंचन कुमार एवं छात्र छात्राओं ने केक काटकर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया। व संस्कृति कार्यक्रम भी किया गया।
संस्थान के संचालक कंचन कुमार ने कहा कि आज शिक्षा का व्यवसायीकरण हो गया है और लोग यहां के पारंपरिक शिक्षण व्यवस्था को भूल गए है जिसके कारण समाज में विभिन्न प्रकार के कुरीतियां एवं अव्यवस्था फैल गया है लोग गुरु शिष्य के रिश्ते को भूल गए हैं और उनका सोच पूर्णता व्यवसायिक हो चुका है। भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए हमें अपने पौराणिक शिक्षण पद्धति को लागू करना होगा और इसी से भारत की संस्कृति एवं सामाजिक व्यवस्था को बचाया जा सकता है।
मौके पर संजय, गोरख कुमार, तनय कुमार, वकील कुमार सहित संस्थान के छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।विज्ञापन
Comments
Post a Comment