पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
प्रतियोगिताओं के माध्यम से मनाया गया शिक्षक दिवस
4 सितंबर 2021 को एम. के. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने भाग लेकर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
एलकेजी , यूकेजी के छात्रों ने ‘मेरे कक्षा अध्यापक’ विषय पर अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किया जिसमें तन्मय पांडे स्वस्तिका शांभवी ने प्रथम आर्शी, शान्वी ने द्वितीय तथा प्रेरणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘मेरे कक्षा अध्यापक’ विषय पर अंग्रेजी निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया इसमें मानवी, शिवांश, लक्ष्य प्रथम आदया, शान्या, जयप्रकाश द्बितीय अल्तमस ,सिद्धार्थ और समीक्षा तृतीय स्थान पर रहें।
तीसरी से पांचवी कक्षा के छात्रों नें डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण जी की चित्र निर्माण प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें भार्गवी और आर्यन प्रथम अनमोल राज, आरव, अदिति द्वितीय तथा आदित्य और अवनीश तृतीय स्थान पर रहें।
छठी और आठवीं कक्षा के लिए श्री राधा कृष्ण जी के जीवन कार्य एवं उपलब्धि पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें यजुर सदन प्रथम और ऋग द्वितीय तथा उपनिषद सदन तृतीय स्थान पर रहें।विज्ञापन
कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए डॉक्टर राधाकृष्णन जी का राष्ट्र के लिए योगदान विषय पर अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिस में जिसमें शौर्य प्रथम पलक सिंह द्वितीय व वत्सला माही, रक्षिता रंजन एवं रजत राज वर्मा तृतीय स्थान पर रहें।
11वीं तथा 12वीं कक्षा के छात्रों ने इफ आई वेयर अ टीचर विषय पर आर्टिकल राइटिंग में भाग लिया जिसमें अंजली कुमारी प्रथम खुशी कुमारी द्वितीय आशी प्रेरणा एवं सौम्या तृतीय स्थान पर रहें।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी.एन. खान ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन जी ने देश के अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया किंतु उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मना कर हम शिक्षकों की गरिमा को बढ़ाते हैं । शिक्षक उस दीपक की तरह होते हैं जो खुद को जला कर दूसरों को आलोकित करते हैं । एक शिक्षक की गोद में निर्माण और प्रलय दोनों पलते हैं । शिक्षक कुम्हार की तरह बच्चों को गढ़ने तथा उनके अंदर के दोषों को दूर करने का काम करते हैं। समाज आज भी शिक्षकों की तरफ आशा भरी दृष्टि से देखता है । हम शिक्षकों को बच्चों व समाज की अपेक्षाओं को पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सफल प्रतिभागियों एंव सभी बच्चों ,उनके अभिभावकों, संचालकों ,निर्णायकों को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दी।
Comments
Post a Comment