Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

शिक्षक दिवस के अवसर पर समाहरणालय के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
12 सौ से अधिक छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों को दिखाई गयी टीचर के संघर्ष पर आधारित फ़िल्म हिचकी

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के कुल 18 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित
 
शिक्षक दिवस के अवसर पर समाहरणालय के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया।इस दौरान वर्चुअल मोड में जिले के 20 से अधिक प्लस टू विद्यालय के बच्चों को शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच के संबंध पर आधारित हिचकी फ़िल्म भी दिखायी गयी।इसके पूर्व कार्यक्रम की औपचारिक शुभारंभ उपायुक्त शशि रंजन,उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज एवं सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

एक हज़ार से अधिक छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों को दिखाई गयी टीचर के संघर्ष पर आधारित फ़िल्म हिचकी

शिक्षक दिवस के अवसर समाहरणालय के सभागार में जिले के + 2 स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के लिए हिचकी फ़िल्म के स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गयी थी जहां जिले के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।इसके अलावे ज़ूम ऐप के माध्यम से जिले के 20 से अधिक हाई स्कूलों को जोड़ा गया था वहीं प्रत्येक हाई स्कूल में 70 से अधिक छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।

फ़िल्म देखने के पश्चात विभिन्न विषयों के कुल 18 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

फ़िल्म हिचकी के समाप्त होने के उपरांत शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के हेतु विभिन्न विषयों के कुल 18 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को उपायुक्त शशि रंजन ने सम्मानित किया।इस दौरान उपायुक्त द्वारा सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बतौर सम्मान प्रमाण पत्र व जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा बनाया गया हस्त निर्मित प्रोडक्ट सौंपा गया।
इसी तरह कार्यक्रम को सफल बनाने और बेहतर तरीके से ऑनलाइन प्रसारण करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक, एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों को सभ्य बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका:सहायक समाहर्ता

कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान में बोलते हुए सहायक समाहर्ता आशीष अग्रावल ने कहा कि किसी भी समाज, राष्ट्र व संस्था की प्रगति व मजबूती का आधार वहां के सुशिक्षित नागरिकों के साथ आंका जाता है,जो की शिक्षक के सही मार्गदर्शन से संभव है।उन्होंने कहा कि शिक्षक के सही मार्गदर्शन से न केवल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य व जीवन का निर्माण होता है बल्कि उन्हे जीवन के कई उतार चढ़ाव में संघर्ष करने की प्रेरणा भी मिलती है।उन्होंने कहा कि जब मैं खुद संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में दोबार असफल हुआ तो मेरे शिक्षक ही थे जिन्होंने मेरा हौसला लगातार बढ़ाए रखा।उन्होंने कहा कि शिक्षकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने सभी शिक्षकों से कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।इसके अलावा कोरोना के दौरान जब स्कूल बंद थे उस वक़्त स्मार्ट क्लास का बेहतर संचालन एवं प्रबंधन करने हेतु शिक्षक शैलेंद्र कुमार शर्मा की तारीफ करते हुए उनको विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।विज्ञापन

कोरोना में मोड ऑफ टीचिंग जरूर बदला है,लेकिन आज भी शिक्षकों का दायित्व व महत्व पहले जैसा ही है:डीडीसी

शिक्षक दिवस के अवसर पर बोलते हुए उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन काल में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उनके शिक्षकों की ही होती है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में मोड ऑफ टीचिंग जरूर बदला है लेकिन आज भी शिक्षकों का दायित्व व महत्व पहले जैसा ही है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं उन्हें अच्छा इंसान बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक वर्ग को शुभकामनाएं: उपायुक्त

मौके पर जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा अपने मां-बाप के अलावा सबसे अधिक वक्त अपने शिक्षकों के साथ ही गुजारता है।यही वजह है कि शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं।शिक्षक ना सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं बल्कि अच्छी-अच्छी चीजें भी सिखाते हैं। जीवन जीने को लेकर भी कई अच्छी बातें छात्रों से साझा करते हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षक ही हमारे पथ प्रदर्शक होते हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में भी शिक्षा से इतर शिक्षकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उसके लिए भी हम शिक्षा जमात के आभारी हैं।शिक्षक हमारे समाज को एक अच्छा नागरिक देते हैं यह गौरव करने वाला विषय है। उपायुक्त श्री रंजन ने बच्चों से अपने शिक्षकों द्वारा सिखाई गई प्रत्येक बातों पर अमल करने की बात कही।इस दौरान पूरे कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार सिंह के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त,सहायक समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक समाहरणालय के सभागार में उपस्थित थे वहीं अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े थे।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति फैलाई गई जागरूकता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ पंपलेट का भी किया गया वितरण सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत लोगों को लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज  दिनांक 10 फरवरी 2021 को भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची द्वारा रातू रोड चौक एवं बिग बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं उससे परिवार को होने वाली क्षति को नाटक के माध्यम से दिखाया गया। लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्प्लेट का भी वितरण किया गया।

दिल के अरमा आशुओ मे बह गये ! वर्तमान सरकार की दुर्भावना की शिकार जिले भर की चयनित दुधारू पशुपालक महिला लाभार्थियों की व्यथा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  दिनांक 26/02/2021रमना प्रखंड के गम्हरिया ग्राम के दुधारू  गाय  पालक चयनित  महिला लाभुकों   ने 81भवनाथपुर के लोकप्रिय विधायक भानु प्रताप शाही जी के रमना  प्रतिनिधि पंकज सिंह के माध्यम से लिखित आवेदन देकर गाय वितरण कराने की मांग की है !   अपने लिखित आवेदन मे उन्होंने लिखा है माननीय को ज्ञात हो की 2019/20मे गव्य विकास योजना के तहत 90%अनुदान पर आर्थिक समृद्धि के लिए हम सब  महिला लाभार्थीयों का चयन  दुधारू पशु वितरण हेतु पुरे प्रखंड ही नही पुरे जिले भर  की हजारों महिला लाभुकों का  किया गया था  !चयनो उपरांत गाय खरीद हेतु लाभुकों के खाते मे  59580 रू  की राशि भी आई पर खरीद करने का आदेश आज तक नही दी गईं बल्कि बैंक मे उपलब्ध राशि की निकासी पर भी रोक लगा दी गईं !आज करोना की मार झेल रहे हजारों मेहनतकस परिवार के पास रोजगार छीन जाने के कारण भूखो मरने की स्तिथि उतपन्न हो गईं है ! दुधारू गाय हेतु महिलाओ के चयनो उप्रान्त सभी महिला लाभार्थियों  को एक...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...