पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू:मेदिनीनगर में जेल में बंद मारपीट के आरोपी समेत सतबरवा के 5 केंद्रों पर आयोजित जेपीएससी पीटी परीक्षा में 1055 परीक्षार्थी प्रथम पाली के परी परीक्षा में शामिल हुए।
सतबरवा के तीन केंद्रों में आरके प्लस टू उच्च विद्यालय में 600 के जगह पर 448 अभ्यर्थी शामिल हुए वही 152 अनुपस्थित थे। कन्या उवि में 144 के जगह पर 114 बाकी 32 अनुपस्थित वही बीएसएनएम कॉलेज में 252 के जगह पर 195 परीक्षार्थी शामिल हुए यहां पर 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।सदर मेदिनीनगर प्रखंड के महात्मा गांधी उच्च विद्यालय सरजा -पोखराहा में 144 के जगह पर 108 परीक्षार्थी प्रथम पाली में शामिल हुए वही यहां पर 36 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे सर्वेश्वरी विद्या मंदिर नावाडीह पोलपोल में 240 के जगह पर 190 शामिल हुए वही 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।विज्ञापन
इन पांच केंद्रों में 1380 परीक्षार्थियों के जगह पर 1055 मौजूद थे।
बीडीओ सह उड़नदस्ता राजकिशोर प्रसाद ने सतबरवा के तीनों केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि दो केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं तीसरा केंद्र पर तकनीकी खामियों के चलते सीसीटीवी नहीं काम कर रहा है उसे दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।बीएसएनएम कॉलेज में मेदनीनगर केंद्रीय कारा से एक आरोपी परीक्षा केंद्र में शामिल होकर परीक्षा दे रहा है। जो मारपीट के मामले का आरोपी है।उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था के लिए बीएसएनएम कॉलेज में केंद्राधीक्षक ज्योति सिन्हा दंडाधिकारी श्याम नारायण आरके प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग के बीईईओ पीपी शर्मा और केंद्र अधीक्षक प्रफुल्लित लकड़ा तथा कन्या उवि के केंद्राधीक्षक बिहारी प्रसाद गुप्ता तथा दंडाधिकारी अरविंद सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कदाचार मुक्त परीक्षा कराने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
Comments
Post a Comment