पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज झारखंड के सभी प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हेमन्त सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
पाटन प्रखंड में पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार मंडल कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
मनोज कुमार ने बताया कि इस राज्य में कोई भी सुरक्षित नही है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। सुरक्षा के मामले में राज्य सरकार बुरी तरह से विफल रही है।
किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
इसी संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस मौके पर जिला भाजपा के वरिष्ठ अधिकारी, मंडल कार्यकारिणी व सदस्य गण, महिला मोर्चा और मीडिया के लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment