पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में काफी लंबे वक्त से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाने की मांग उठ रही है, इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भूपेश बघेल और टीएस. सिंह देव की मुलाकात होनी है.विज्ञापन
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की कांग्रेस सरकार में काफी लंबे वक्त से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के खिलाफ बागी रुख अपनाया जा रहा है और हटाने की मांग उठ रही है.
इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भूपेश बघेल और टीएस. सिंह देव (TS Singh Deo) की मुलाकात होनी है. माना जा रहा है कि ये मुलाकात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के भविष्य को देखते हुए निर्णायक हो सकती है.
सूत्रों ने आजतक को जानकारी दी है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ये इच्छा जताई है कि भूपेश बघेल को राज्य में अब कमान टीएस सिंह देव के हाथ में सौंप देनी चाहिए. ये सबकुछ बिना किसी विवाद के होना चाहिए.
राहुल गांधी से होने वाली मुलाकात पर नज़र
ऐसे में इस पर शुक्रवार की बैठक में क्या फैसला होता है, इसपर हर किसी की नज़र है. पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वह राज्य में सत्ता का ट्रांसफर बिना किसी दिक्कत के करवाएं. हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से इस मसले पर कोई पुष्टि नहीं की गई है और नेताओं को चुप्पी साधने की नसीहत दी गई है.
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को हटाकर जब कांग्रेस की सरकार बनी, तब पार्टी ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में चुना. लेकिन, ये भी साफ हुआ कि भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव में मुख्यमंत्री पद ढाई-ढाई साल के लिए बांटा जाएगा.
बीते दिनों राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात के बाद भूपेश बघेल की बॉडी लैंग्वेज में साफ बदलाव देखा जा रहा है. हालांकि, वह भी पूरी तरह से हार मानने को तैयार नहीं हैं.
Comments
Post a Comment